फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (04 से 10 मई): मई के पहले सप्ताह में इस दिन जरा बचके

Mon, 04 May 2020 03:45 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि- सप्ताह के आरंभ में ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन सफलताओं की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे ऊर्जा शक्ति की भी अधिकता रहेगी। नए कार्य-व्यापार आरंभ करने अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। किसी महंगी वस्तु के खरीदने का संकल्प पूरा होगा। फिर भी 9 मई का दिन अशुभ।
 
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि- सप्ताह का आरंभ कार्य व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा किंतु, साझा व्यापार करने से परहेज करें। काफी दिनों से उधार दिया गया पैसा वापस आने के संकेत तथा आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहें तो अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य विशेष कर के ज्वर तथा आंखों की बामारी का ध्यान रखें। सप्ताहांत कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचे कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 10 मई का दिन अशुभ।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि- सप्ताह का ग्रह-गोचर मिलाजुला रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें। यात्रा अति सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता से संबंधित किसी भी तरह का आवेदन करना चाहें तो सप्ताह मनोनुकूल परिणाम  देगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में भी सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है पद एवं प्रभाव की वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 4 मई का दिन अशुभ।


 

4 of 12
राशि
कर्क राशि- सप्ताह का आरंभ नई कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने में मदद कर आएगा। शासन सत्ता का सदुपयोग करते हुए उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखेंगे तो सफलताएं आपके कदम चूमेगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है, अतः अपनी पूरी ऊर्जा शक्ति लगाकर काम करें तो आय में वृद्धि होगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 7 मई का दिन अशुभ।
 
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि- सप्ताह के आरंभ से ही शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग। नव दंपत्ति के लिए भी संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं प्रेम संबंधी मामलों में आपसी स्नेह बढ़ेगा। यात्रा देशाटन से संबंधित योजना को अंतिम रूप दें। विदेशी कंपनियों अथवा विदेशी मित्रों से सहयोग बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में कुछ पारिवारिक कलह बढेगा, जिससे मानसिक अशांति रहेगी किंतु इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। 8 मई का दिन अशुभ।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि- सप्ताह का आरंभ मान सम्मान की वृद्धि कराएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और समाज सेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन सफलता दायक सिद्ध होगा। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सप्ताहांत स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और यात्रा में नुकसान भी हो सकता है सावधान रहें। 10 मई का दिन  अशुभ रहेगा।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि- सप्ताह का ग्रह-गोचर काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें। प्रयास करें कि कार्य निपटाए और सीधे घर आएं, उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत अति उत्तम रहेगा। विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। 5 मई का दिन अशुभ।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि- सप्ताह का ग्रह-गोचर सफलता दायक सिद्ध होगा यद्यपि कुछ पारिवारिक कलह आपको मानसिक पीड़ा तो पहुंचाएगी किंतु, कार्य व्यापार की दृष्टि से ग्रह-गोचर उत्तम रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी और दान पुण्य भी करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। कोई सामाजिक पद मिल रहा हो तो उसे भी स्वीकार करें। 10 मई का दिन अशुभ।

9 of 12
राशि
धनु राशि-  सप्ताह के आरंभ में गुप्त शत्रुओं से बचना होगा। किसी को अधिक धन उधार देने से बचें तथा कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और इनके प्रति लिया गया आपका निर्णय शुभफल दायक रहेगा। अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे फिर भी किसी अप्रिय समाचार से मानसिक पीड़ा बढ़ेगी। 08 मई का दिन अशुभ रहेगा।

10 of 12
राशि
मकर राशि- सप्ताह का ग्रह गोचर कई बार विषम परिस्थितियों का सामना करवाएगा जिसके कारण आप थकान का अनुभव करेंगे इसलिए धैर्य एवं संयम बनाए रखें।माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें और कटु भाषा बोलने पर नियंत्रण रखें।शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी, नव दंपति के लिए भी संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। 10 मई का दिन अशुभ।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि- सप्ताह के ग्रह गोचर सुखद परिणाम दायक रहेंगे। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए रणनीतियों को गोपनीय रखेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। परिवार के बड़े सदस्यों विशेषकर के भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। मकान अथवा वाहन के क्रय से संबंधित संकल्प की सिद्धि होगी। विदेशी मित्रों अथवा विदेशी कंपनियों से सुखद समाचार राशि के योग, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा दान-पुण्य भी करेंगे। 5 मई का दिन अशुभ।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि- सप्ताह आर्थिक तंगी लाएगा इसीलिए अधिक खर्च करने से परहेज करें, कर्ज़ के लेनदेन से भी बचें अन्यथा दिया गया पैसा जल्दी वापस नहीं आएगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद से दूर रहें, उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। सप्ताहांत विषम परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आएगा। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि के आवेदन की दृष्टि से समय अनुकूल। 7 मई का दिन अशुभ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें