फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल का कुंभ राशि में परिवर्तन आज, जानिए किसे फायदा, किसे नुकसान

Mon, 04 May 2020 03:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
मंगल का राशि परिवर्तन
04 मई को ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पर ये 18 जून तक रहेंगे। मंगल के शनि की राशि कुंभ में गोचर करने से कुछ राशियों के परेशानी तो कुछ के लिए मौके ला सकता है। आइए जानते हैं मंगल के कुंभ राशि में गोचर से सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिष विश्लेषण करते है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
मंगल का कुंभ राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इन जातकों के लिए नया घर, नई गाड़ी खरीदने के लिए अच्छा समय रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि-
कुंभ राशि में गोचर करने से आपके लिए मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। आपको किस्तम का साथ मिलेगा। परिवार में आपका मान बढ़ेगा भाई-बहनों संग आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह गोचर सुखद रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि-
आपके लिए भी अच्छा संकेत है। मन मुताबिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है जिस कारण से आपके रूके हुए कार्य में तेजी संभव है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि-
खर्चों में वृद्धि हो सकती है। किसी मांगलिक कार्य की योजना में सफल हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलने के आपके हौसले में वृद्धि होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ डाल सकते है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में कोई भी निर्णय लेने से पहले कई बार सोच विचार लें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि-
मंगल का कुंभ राशि में जाने से आपके दांपत्य जीवन में परेशानियों को पैदा कर सकता है। दैनिक व्यापार से अधिक लाभ नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होगा। यह आप दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों में झगड़ा भी करा सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में आने के संकेत। रुके हुए आपके कार्यों का निपटारा होगा। नौकरी में उन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग, उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें और जबतक अपनी योजनाएं पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।
 

8 of 13
राशि
तुला राशि
शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता हासिल होगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में कटुता बढ़ सकती है।
 

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
चौथे भाव में मंगल आपकी खुशियों में कमी ला सकता है। हालांकि कार्य व्यापार में भी स्थितियां सामान्य रहेंगी। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति से आप कहीं न कहीं अपने आपको परेशान महसूस करेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए परिवार में विघटन न होने दें। 

10 of 13
राशि
धनु राशि
आपके तीसरे भाव में मंगल का गोचर होने से आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। इसी के बल पर आप विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। मान सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

11 of 13
राशि
मकर राशि
आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो अथवा स्थान परिवर्तन हेतु प्रयास करना हो तो यह अवसर अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
आपके स्वभाव में क्रोध की मात्रा को बढाएगा। इस अवधि में आप बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर न लें। झगड़े एवं विवाद से बचें। कार्य व्यापार की दृष्टि से यह युति बेहतरीन सिद्ध होगी। स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सतर्क रहें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
खर्चों में जबरदस्त वृद्धि करेगा। यह आर्थिक तंगी भी ला सकता है इसलिए अपव्यय से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता वृद्धि होगी अन्यथा तनाव अधिक रहेगा जिसके फलस्वरूप आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें