अप्रैल माह का यह सप्ताह कैसा रहेगा आपके प्रेम संबंधों के लिए, बढ़ेगा प्यार या होगी टकरार, जानिए प्रेमी जीवन में क्या कहते है आपके सितारे।
विज्ञापन
मेष राशि: शुरुआती समय प्रेम संबंधों के विपरीत
2 of 13
मेष राशि
आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा। इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा। नहीं तो रिश्तों में कुछ कमी आ सकती है। सप्ताह का मध्य भाग और अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आ रही है।
विज्ञापन
वृष राशि: उलझनों से भरा रहेगा सप्ताह
3 of 13
वृष राशि
प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह कुछ उलझनों से भरा रह सकता है, लेकिन जो भी दिक्कते या उलझनें आएंगी उनका अंत सप्ताह के अंतिम भाग में हो सकता है और आपके प्रेमी जीवन में फिर से बहार आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन में कई तरह के उतार - चढ़ाव आने की संभावना है। सप्ताह का आरंभ ही लड़ाई झगड़ो या वैचारिक मतभेद से होगा। प्रेमी जीवन में परेशानियां बढ़े इससे अच्छा है कि आप कुछ समय के लिए चुप्पी ही साध लें, क्योंकि आपसे गलत बात सहन नहीं होती है और आप फिर एकदम से पलटकर जवाब देते हैं।
मिथुन राशि: मिलने की योजना हो सकती है रद्द
4 of 13
मिथुन राशि
आप एक अच्छे प्रेमी तो है ही, साथ ही आप प्रेमी का पूरा ख्याल भी रखते हैं। इस सप्ताह भी आप प्रेमी के हर काम में साथ देगें। आप विश्वसनीय प्रेमी भी है लेकिन आपका खुद का मूड ही कई बार उखड सा जाता है। आपका मूड कैसा भी क्यूं ना हो, आपका प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा। आप एक समझदार व्यक्ति है तो आपका प्रेमी भी आपसे कम नहीं है। इस सप्ताह मिलने की योजना बनेगी, लेकिन अचानक ही योजना रद्द हो जाएगी। परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
कर्क राशि: साथी पर ना बनाए दवाब
5 of 13
कर्क राशि
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खाने पीने का ध्यान रखें। किसी भी रिलेशनशिप का आधार व्यक्ति की अच्छी भावनाएं होती है। यदि दिल की भावना के साथ-साथ प्रेम संबंधों में आप दोनों धार्मिक, आध्यात्मिक, मानसिक भावनाएं भी शामिल करते हैं तब आपको कोई भी एक दूसरे से अलग नहीं कर पाएगा। कभी - कभी आप प्रेमी पर अत्यधिक दबाव बनाकर रख देते हैं जिससे प्रेमी खुद को असहाय सा समझने लगता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: साथी की बात को भी दें अहमियत
6 of 13
सिंह राशि
प्रेम संबंधों में व्यक्ति तभी सफ़ल हो पाता है जब दोनों ही एक-दूसरे की बात को अहमियत दें और उस पर ध्यान दें। आप चाहते हैं कि प्रेम संबंधों का लुत्फ़ पूरी तरह से उठाया जाए, तब आप अपने प्रेमी की बात को भी महत्व दें। उसके दुख दर्द को भी समझें। यह सब प्रेमी जीवन में चलता रहता है, लेकिन बात यदि ज्यादा आगे बढ़ जाए तब स्थिति गंभीर हो जाती है। आप ऐसी गंभीर स्थिति को आने का मौका ही ना दें। सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा कहा जा सकता है, लेकिन प्रेमी को ज्यादा समय शायद ही दे पाएं। मध्य भाग में पूरा समय आपके प्रेमी के लिए बचाकर रख सकते हैं ताकि आप उसकी सभी शिकायते दूर कर सकें। अंतिम भाग में फ़िर आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
कन्या राशि: प्रेमी पर करें भरोसा
7 of 13
कन्या राशि
आप अकेले जो योजना बनाते हैं, वह ठीक नहीं है। आप जिसे चाहते हैं उसकी अपनी भी स्वतत्र जिन्दगी है। जिसमें आपकी अत्यधिक दखलंदाजी उचित नहीं है। प्रेम संबंध स्थापित करना भी चाह रहे हैं और प्रेमी पर पूरा भरोसा भी स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। आपने जो सोचा-समझा है जरुरी नहीं कि हर एक व्यक्ति इसी तरह की सोच रखें। सभी के अपने विचार होते हैं। सभी का नजरिया किसी एक बात को लेकर भिन्न होता है। आप इसे समझने का प्रयास करें। यदि आप शर्तों के साथ प्यार करना चाहते हैं तब इसे भूल जाना ही आपके लिए बेहतर होगा। सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेमी जीवन के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके प्यार को संदेह की नजरों से देखा जा सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग कुछ सुधार लेकर आ सकता है लेकिन आप अधिक समय प्रेमी को नहीं दे पाएंगे। सप्ताह के अंतिम भाग में आप आॅफ़िस के कामों में ज्यादा बिजी रह सकते हैं।
तुला राशि: नए रिश्ते में बधंने का योग
8 of 13
तुला राशि
आपके प्रेम संबंधों का आरंभ बहुत अच्छा होगा, लेकिन बाद में इसमें थोड़ी परेशानी आ सकती है। आप व्यवहारिक पर ध्यान दें। जो बात वास्तव में हो सकती हैं उन्हीं बातों पर आपको अमल करना चाहिए ना कि चांद सितारे तोडने की बात करनी चाहिए। इससे सबसे अधिक दुख आपको ही होगा। जो लोग अभी तक अकेले हैं उनके नए रिश्तों में बंधने के योग बनते हैं और एक नए सूत्र का आरंभ उनके जीवन का देखा जा सकता है। सप्ताह का दूसरा भाग प्रेम संबंधों के लिए सहज नहीं कहा जा सकता है और यही बात सप्ताह के अंतिम भाग में भी देखी जा सकती है।
वृश्चिक राशि: अनुकूल रहेगा सप्ताह
9 of 13
वृश्चिक राशि
सप्ताह का ज्यादातर भाग आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन एक भाग में किसी बात को लेकर तनाव भी देखा जा सकता है। आप अपने प्रेमी की आर्थिक रुप से सहायता कर सकते हैं और आपका प्रेमी आपके लिए इस सप्ताह भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। भाग्य आपके पक्ष में होने से आप आपके रिश्तों में पहले से अधिक मजबूती भी देखी जा सकती है। यदि आप वैवाहिक सूत्र में बंधना चाहते हैं तो सप्ताह के अंतिम भाग में अपने प्रेम संबंधों की चर्चा अपने परिवार वालों से कर सकते हैं। सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आप दोनों के लिए अच्छा ही कहा जाएगा, लेकिन तीसरे भाग में कुछ अड़चनों का सामना आपको करना पड सकता है।
धनु राशि: शिकायतो में ना निकालें समय
10 of 13
धनु राशि
आपके प्रेम संबधों के नजरिए से यह सप्ताह बहुत अच्छा नही कहा जा सकता। आपको अपने प्रेमी जीवन को फ़िर से हासिल करने की आवश्यकता हैै। एक बार फ़िर आपको जीवन में रोमांस और रोमांच भरना होगा। नहीं तो यह प्रेमी जीवन नीरस बन जाएगा। वैसे भी इस सप्ताह आप घर के काम काज में और निजी जिम्मेदारियों में इस कदर उलझे रहेगें कि प्रेम संबंधों के लिए कम ही समय मिल पाएगा। जितना समय मिलेगा वह आप एक-दूसरे से शिकायतों में ही निकाल देगें। सप्ताह का अंतिम भाग प्रतिकूल फल प्रदान करने वाला रह सकता है। इस समय आपको एक-दूसरे से एक उचित दूरी बनाकर रहना चाहिए।
मकर राशि: अपनी परेशानी जानने की कोशिश करें
11 of 13
मकर राशि
आपकी जिंदगी में सब कुछ अच्छा चल रहा है। इसके बावजूद आप खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। इस सप्ताह इसके पीछे के कारण को जानने की कोशिश करें। सारी परेशानियों को एक तरफ़ रखते हुए आप शाम का मजा लें और प्रेमी के साथ किसी पार्टी में शामिल हो जाएं, ताकि आप सब कुछ भूलकर इस समय का आनंद ले सकें। इस हफ़्ते आप कुछ समय अपने लिए निकालें।
कुंभ राशि: साथी से खुलकर करें बात
12 of 13
कुंभ राशि
बाते प्रेमी के साथ शेयर कर सकते हैं। आपके पास प्रेम संबंधी बातचीत का भंडार भरा पड़ा है, लेकिन जब बात करने का मौका आता है तो उस समय आपका शर्मीलापन सामने आ जाता है। आप अपने इस शर्मीलेपन को थोड़ा किनारे रखें। आप क्या कहते है और क्या नहीं कहते, यह मायने नहीं रखता है।
प्रेम संबंधों के लिहाज से सप्ताह का आरंभ आपके विपरीत रहेगा। दूसरे रिश्ते की तरफ ध्यान ना दें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। सप्ताह ने अंत में परेशानी सुलझती हुई नजर आएगी। अपनी जिद को एक तरफ रखकर रिश्तों में फिर से मिठास लाने की कोशिश करें।