Saptahik Rashifal 18-24 August 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
Weekly Horoscope 18-24 August 2025: अगस्त का यह सप्ताह कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि मिथुन राशि में शुक्र और चंद्रमा की युति से कला योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बहुत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इसके प्रभाव से जातकों को राजयोग जैसा सुख, मान-सम्मान, धन-संपत्ति और जीवन में प्रगति के अवसर प्राप्त होते हैं। यह योग व्यक्ति की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ-साथ उसके प्रयासों को सफलता दिलाने वाला होता है। Navpancham Rajyog 2025: कर्मफल दाता शनि का नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा करियर और धन में लाभ
इस सप्ताह बनने वाला कला योग मेष और कर्क समेत पाँच राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। इन राशियों के जातकों को करियर में सुनहरे अवसर मिल सकते हैं, साथ ही रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में भी सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलाकर यह समय इन भाग्यशाली राशियों के लिए प्रगति, समृद्धि और खुशियों से भरा रहने वाला है। Budh Gochar: 30 अगस्त से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य के घर में प्रवेश करेंगे बुध देव
विज्ञापन
2 of 13
प्रोफेशन और निजी जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं का पूर्ण समाधान खोजने में आपको थोड़ा समय लग सकता है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर और कारोबार से जुड़ी कुछेक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह अपेक्षा के अनुसार सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रोफेशन और निजी जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं का पूर्ण समाधान खोजने में आपको थोड़ा समय लग सकता है। सप्ताह के मध्य में सेहत का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कारोबारी मामलों से जुड़े फैसले सोच-समझकर करें। इस दौरान किसी भी प्रकार का जोखिम आपके लिए बड़े घाटे का सौदा साबित हो सकता है। इसी प्रकार धन का लेन-देन भी सावधानी के साथ करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लापरवाही बरतने से बचना होगा। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। किसी भी नजदीकी व्यक्ति से ज्यादा अपेक्षाएं न रखें, अन्यथा उनके न पूरे होने पर दुख हो सकता है। इस सप्ताह लव पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। कामकाज की व्यस्तता के चलते घर-परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
आर्थिक दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिनाई लिए रहने वाली है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर और बाहर दोनों जगह कार्य विशेष को लेकर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान तमाम तरह की बाधाओं के चलते भले ही आप खुद को असहज महसूस करें लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें पटरी में लौटती हुई नजर आएंगी। ऐसे में करियर हो या फिर कारोबार, धैर्य बनाए रखें और प्रत्येक कार्य को सूझबूझ और विवेक के साथ करें। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान अचानक से कुछेक बड़े खर्चे आ सकते हैं। आपकी आय के स्रोत बाधित होने के कारण वित्तीय स्थिति को संभालना आपके लिए मुश्किल का सबब साबित होगा। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो पूरे मनोयोग के साथ अपनी पढ़ाई करें। आपको मनचाही सफलता के लिए सामान्य से ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता बनी रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपकी तमाम निजी समस्याओं का समाधान निकालने वाला साबित होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से करीबी व्यक्तियों के साथ पैदा हुई गलतफहमियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कठिन समय में लव पार्टनर आपका बड़ा संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
4 of 13
नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति या फिर मनचाहे स्थान पर तबादले की बाट जोह रहे हैं तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
- फोटो : amar ujala
साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा। आय के नवीन स्रोत भी बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही लाभदायक साबित होगी। इस दौरान आपके किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। उसकी मदद से भविष्य में लाभ से जुड़ी योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति या फिर मनचाहे स्थान पर तबादले की बाट जोह रहे हैं तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। आपके कद और पद में बढ़ोत्तरी के पूरे योग हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी के साथ अच्छे संबंध का लाभ उठाने में आप कामयाब रहेंगे, हालांकि सहयोगियों का व्यवहार बदला हुआ नजर आएगा। मिथुन राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने या फिर अपने दिल की हर बात दूसरों को बताने से बचना होगा, अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल रंग के पुष्प और फल चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह "सावधानी हटी, दुर्घटना घटी" का स्लोगन हर समय याद रखना होगा। लोगों के साथ विनम्रता से बात करें और शब्दों का चयन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत कुछ हद तक समस्याप्रद रहेगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अनचाही जगह पर तबादले अथवा नौकरी जाने का भय सताएगा। प्रयास करने पर भी मनचाही सफलता न मिलने के कारण मन दुखी रहेगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। करीबी लोगों की तरफ से सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। कर्क राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में लोगों के साथ बेवजह का वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका रहेगी। व्यवसायी वर्ग को इस दौरान कामकाज का अधिक दबाव बना रहने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपनी इच्छाएं दूसरों पर थोपने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग पर दूध और चीनी मिश्रित जल चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
इस दौरान आप चाहकर भी अपनी चीजों को समय पर नहीं पूरा कर पाएंगे।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में कोई पुराना रोग दोबारा से उभर सकता है या फिर आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। खराब सेहत का असर आपके करियर और कारोबार पर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान आप चाहकर भी अपनी चीजों को समय पर नहीं पूरा कर पाएंगे। न सिर्फ सेहत बल्कि घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर इस सप्ताह अचानक से अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ आ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह व्यस्तता लिए रहने वाला है। सप्ताह का उत्तरार्ध टारगेट-ओरिएंटेड जॉब करने वालों के लिए थोड़ा ज्यादा ही कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष के साथ अनबन होने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। बीते सप्ताह जो खुशियां घर-परिवार में बनी हुई थीं, उनमें कमीपेशी देखने को मिल सकती है। लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी के व्यवहार में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
सप्ताह के मध्य में आपके इष्ट-मित्र तमाम तरह की परेशानियों से उबरने में मददगार साबित होंगे।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।
साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिनाई भरा रहने वाला है, लेकिन इस राशि के जातक अपनी सूझबूझ से सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ निकालने में अंततः कामयाब हो जाएंगे। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो इस सप्ताह कारोबारी मामलों में आई किसी परेशानी से विचलित होने की बजाय उसे एक-एक कर सुलझाना होगा। सप्ताह के मध्य में आपके इष्ट-मित्र तमाम तरह की परेशानियों से उबरने में मददगार साबित होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय काफी खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान धन को सोच-समझकर खर्च करें। किसी को धन उधार देने से बचें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। किसी योजना में भी सोच-समझकर निवेश करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है जो अक्सर आपके काम में व्यवधान पैदा करने की जुगत लगाते रहते हैं। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर भी ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में अपने खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर पर अपनी विचारधारा थोपने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
8 of 13
सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति देखने को मिलेगी।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।
साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार आदि के लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति देखने को मिलेगी। पूर्व में रुके हुए कार्यों में गति आने से मन में संतोष का भाव रहेगा। इस सप्ताह आपको भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। सुख-सुविधा के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोग यदि आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करते हैं तो उन्हें लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में रमेगा। इस सप्ताह लोगों के साथ अपने संबंध को बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी भावनाओं को सकारात्मक बनाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपके स्वजनों के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ भी नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार में मंगल कार्य की योजना बनेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर करें तथा शिव चालीसा का पाठ करें।
9 of 13
व्यवसाय से जुड़ी बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: गूढ़, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, रहस्यमय।
साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ सूचना से होगी। इस दौरान आप अपने कार्यों को पूरे मनोयोग के साथ करेंगे, जिससे आपको सुखद परिणाम भी प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान कारोबार में अच्छी प्रगति और लाभ देखने को मिलेगा। व्यवसाय से जुड़ी बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए समय शुभ है। इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। जमा पूंजी, धन में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से किसी संपत्ति का क्रय या विक्रय करने की योजना बना रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। खास बात कि ऐसा करने में आपको लाभ भी होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ किसी पर्यटक अथवा तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बनेगा। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सुख-सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष की उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता की तरफ से यथासंभव सुख-सहयोग मिलता रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
10 of 13
इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य थोड़ी बाधा के साथ लेकिन मनमुताबिक तरीके से पूरे होंगे।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।
साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य थोड़ी बाधा के साथ लेकिन मनमुताबिक तरीके से पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी अथवा सरकारी मामलों के संबंध में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके काम सरलता से पूरे हो जाएंगे। कार्य और व्यापार में आपकी बौद्धिक क्षमता और प्रतिभा की सराहना की जाएगी। प्रमोशन की संभावना बनेगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अप्रत्याशित लाभ और कारोबार में प्रगति का कारण बनेगी। सप्ताह के मध्य में आप अपने कंपटीटर्स को कड़ी चुनौती देते हुए नजर आएंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत नजर आएंगे। इस दौरान आपका धार्मिक-सामाजिक कार्यों में मन रमेगा। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों ही कूल रहने वाली है। आप पूरे सप्ताह घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।
साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको अभिमान और अपमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी किसी नियम का उल्लंघन कार्यक्षेत्र में अथवा सड़क पर न करें, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा। सप्ताह के मध्य में आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस दौरान आपका धन सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर तेजी से खर्च होगा। व्यवसाय में भी आय के मुकाबले व्यय की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपको आर्थिक संतुलन बनाने में दिक्कत आ सकती है। इस सप्ताह आपके परिवार के सदस्यों के साथ कुछेक मसलों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता को अपने बच्चों की चिंता सताएगी। सप्ताह के मध्य में परिवार के बुजुर्ग की खराब सेहत भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपकी लव लाइफ यूं ही चलती रहेगी। किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध थोड़े तनावपूर्ण रह सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें तथा शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले रंग के वस्त्र दान करें।
12 of 13
नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।
साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी दिशा में कोई बड़ा कदम उठाने से पहले खूब सोच-विचार करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। निजी समस्याओं का असर इस सप्ताह आपके कामकाज पर देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। कड़ी मेहनत करने पर ही कार्य सिद्ध हो सकेंगे। काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव और शारीरिक थकान बनी रहेगी। यदि आप अपने व्यापार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आपको इस संबंध में फैसला सोच-समझकर करना चाहिए। व्यापारिक विस्तार के लिए अनुकूल समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से इस सप्ताह आपको बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरी तरह नियंत्रण रखें, अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सावधानीपूर्वक कदम आगे बढ़ाएं और किसी प्रकार का दिखावा न करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें।
यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
स्वभाव: संवेदनशील, कल्पनाशील, सहानुभूतिपूर्ण, आध्यात्मिक।
साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वाले जातक यदि इस सप्ताह अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो वे अपनी अपेक्षा से अधिक सफलता और लाभ अर्जित कर सकते हैं। इस सप्ताह आप थोड़ी सी सूझबूझ और धैर्य के साथ कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। मनचाहे परिणाम के लिए आपको दूसरों के मुकाबले कहीं ज्यादा मेहनत करना होगा। आपको यह बात भली-भांति समझनी होगी कि मजबूत इच्छाशक्ति और मजबूत इरादे से आप असंभव को संभव करके दिखा सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना तैयार कर सकते हैं। इस दौरान सरकारी कामकाज में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। पारिवारिक समस्याओं का हल खोजने या फिर बातचीत के माध्यम से किसी घरेलू विवाद को दूर करने के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय उचित रहेगा। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।