Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
Love Horoscope 18 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में स्थिरता और विश्वास लेकर आएगा। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर बात करें। आप दोनों के बीच समझदारी और भरोसा बढ़ेगा। अगर सिंगल हैं, तो किसी पुराने दोस्त से दोबारा संपर्क हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका साथी आज आपकी छोटी-छोटी बातों से भी बहुत खुश होगा। दिन की शुरुआत एक प्यारे संदेश या सरप्राइज़ से करें। बाहर घूमने या खरीदारी की योजना बन सकती है। रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। सिंगल लोगों के लिए आज किसी खास इंसान से मिलने का अवसर है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर पिछले कुछ दिनों में रिश्ते में खटास आई थी, तो आज वह दूर हो सकती है। साथी के साथ मूवी देखने या डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है। बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में नयापन आएगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका पार्टनर आज शारीरिक या मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकता है। ऐसे में आपको उनके साथ रहकर उन्हें भावनात्मक सहारा देना होगा। आपका प्यार और साथ उन्हें सुकून देगा। एक-दूसरे के साथ समय बिताना रिश्ते को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके साथी को लग सकता है कि आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे रहे हैं। ऐसे में थोड़ी नाराज़गी हो सकती है। बात करके मामले को हल करें और कोशिश करें कि उन्हें अपने प्यार का अहसास कराएं। दिन खत्म होते-होते रिश्ता फिर से सामान्य हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके और आपके साथी के बीच प्यार बना रहेगा, लेकिन परिवार या समाज की तरफ से कुछ अड़चनें आ सकती हैं। आपको धैर्य से काम लेना होगा और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत कदम उठाने पड़ सकते हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन अपने दिल की बात कहने का है। अगर आप लंबे समय से किसी को पसंद करते हैं तो आज उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। पहले से रिश्ते में हैं तो आज साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): साथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग बनेगी। लेकिन अगर उनका मूड थोड़ा खराब हो या वे तनाव में हों, तो उन्हें भावनात्मक सपोर्ट दें। आपके साथ रहने से उनका मन हल्का होगा। प्यार को और गहरा करने का मौका मिलेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आपका साथी आज कोई गंभीर बात आपके साथ साझा कर सकता है। हो सकता है उनके मन में कोई उलझन हो या कोई निर्णय लेना चाहें। आपको उन्हें ध्यान से सुनना चाहिए और साथ मिलकर रास्ता निकालना चाहिए।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए भरोसे और साथ का प्रतीक रहेगा। अगर आप किसी मुसीबत में पड़ें या गलतफहमी का शिकार हों, तो आपका पार्टनर खुलकर आपका समर्थन करेगा। यह रिश्ता आपके लिए संबल बन सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप और आपके साथी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। घर के कामों में आप एक-दूसरे की मदद करेंगे और कहीं बाहर जाने की भी योजना बन सकती है। दिन सुखद और हल्का रहेगा, जिससे रिश्ता और बेहतर होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप अपने साथी के साथ घर पर ही अच्छा समय बिताएंगे। परिवार और बच्चों के साथ मिलकर कोई खास पल बिताने का मौका मिलेगा। प्यार और अपनापन दोनों का अनुभव होगा। सिंगल लोगों के लिए आज कोई अच्छी खबर आ सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।