फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में इस हफ्ते किनके कदम आगे बढ़ेंगे, किनकी जेब ढीली होगी

Fri, 20 May 2016 02:10 PM IST
चन्द्रप्रभा/ज्योतिषशास्त्री
विज्ञापन
1 of 12
मेष राश‌ि
इस हफ्ते कई लोगों के व‌िवाह की बात हो सकती है। ऐसे में उन लोगों को परेशानी होने की संभावना है ज‌िनके अभी प्रेम संबंध चल रहे हैं। आपके ल‌िए सलाह है तनाव में रहने की बजाय आप अपनी बात पर‌िवार वालों के सामने रख दें नहीं तो सप्ताह का दूसरा भाग अध‌िक तनावपूर्ण हो सकता है। आपकी परेशानी से आपका प्रेमी भी दुखी रहेगा। सलाह है उत्तेजना और आवेग से बचें और संयम से काम लें। इस सप्ताह आपको आवेगी होने से बचने की आवश्यकता है क्योंकि गर्मी में तनाव ज्यादा खतरनाक सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन

वृष राशि: इस हफ्ते एक रोमांट‌िक डेट पर जा सकते हैं

2 of 12
वृष राश‌ि
इस सप्ताह को आपके लिए मिश्रित कहा जाएगा लेकिन आप प्रतिकूल समय को भी अपने अनुकूल बनाने की क्षमता रखते हैं। इसलिए आपके हाथ में है कि आप किस मूड में रहना चाहेगें। सप्ताह के आरंभ में अपने खानपान पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाएं लेकिन बाहर के खाने को एवॉयड ही करेगें तो स्वस्थ रहेंगे। हो सकता है मना करने पर प्रेमी की नाराजगी का सामना भी करना पड़े लेकिन आप उसे मना सकते हैं और रोमांस भरी बातों में उलझाकर माहौल को रोमांटिक बना सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग आपके अनुकूल रहेगा और आप दोनो एक रोमांटिक डेट को अपनी झोली में डाल सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग थोड़ा परेशानी वाला अथवा आपके विपक्ष में कहा जा सकता है। ऎसे में आपको प्रेमी से दूर ही रहना चाहिए अन्यथा बिना किसी वजह के आप दोनों के मध्य कड़वाहट आ सकती है। आप चाहकर भी इस समय को बदल नहीं पाएंगे बेहतर है कि यह समय आप एकांत में व्यतीत करें।
विज्ञापन

मिथुन राशि: प्रेमी से ‌द‌िल की बात कहने के ल‌िए द‌िन बढ़‌िया है

3 of 12
म‌िथुन राश‌ि
यदि अभी तक आप अकेले हैं और प्रेम का इजहार किसी के सामने करना चाहते हैं तब सप्ताह का आरंभिक समय आपके लिए अनुकूल  है। आप एक अच्छी सी शाम को देखकर मन की बात रोमांट‌िक तरीके से कह दें। यदि सामने कहने में हिचक है तब आप मैसेज के द्वारा अपनी बात को कह सकते हैं। जिनका अफेयर पहले से ही चला आ रहा है उनके लिए भी सप्ताह का आरंभ बहुत बढिया कहा जा सकता है। यदि आप काफी समय से डिनर पर नहीं गए हैं तब एक कैंडिल लाईट डिनर आप साथ में करें।इससे आप दोनों के मध्य का रिश्ता फिर से तरोताजा हो उठेगा। सप्ताह के मध्य भाग में आप किसी तरह की बहस में ना पडे और ना ही मित्रों के समक्ष अपने प्रेम संबंधों को उजागर करें अन्यथा आपको शायद उपहास का सामना करना पड़ सकता है और कुछ मित्र आपसे ईर्ष्या की भावना भी रख सकते हैं। सप्ताह का अंतिम भाग आपके शारीरिक मिलन का भी हो सकता है।

कर्क राशि: दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ सकते हैं

4 of 12
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभ एक रोमांट‌िक डेट से हो सकता है। इस डेट की आवश्यकता आप दोनों के र‌िश्ते को और मजबूत बनाने का काम करेगा। इसलिए आप एक रोमांचक जगह का चुनाव करें और सभी परेशानियों को पीछे छोड़कर केवल और केवल प्रेमी का ख्याल करें। साथ में समय बिताने से आपके प्रेमी जीवन में एक नई ताजगी का संचार होगा। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ सकते हैं। सप्ताहांत में कुछ आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सिंह राशि: आप दोनों और अधिक करीब आ सकते हैं

5 of 12
स‌िंह राश‌ि
वैसे तो आपके लिए सप्ताह अनुकूल कहा जाएगा लेकिन बीच-बीच में आप अपने क्रोध पर से नियंत्रण खो सकते हैं जिससे आपके प्रेमी का मूड चौपट हो सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप अनुकूल समय को अपने हाथ से जाने ना ना दें और अपने डोमिनेटिंग नेचर को थोडा सा मोल्ड करने का प्रयास करे। भले ही प्रेमी आपका है लेकिन स्वतंत्र रहने का अधिकार उसका भी है और आप उसकी ईच्छाओं का दमन नहीं कर सकते हैं। आपके दबाव में आकर वह आपकी बात मान भी ले मगर भीतर मन में टीस तो उठेगी ही। पिछली सभी बातों को भुलाकर आप प्रेमी से वादा करें कि फिर कभी दिल दुखाने वाली बात नहीं होगी। सप्ताह का अंतिम भाग रोमांस में बीतेगा। आप दोनों और अधिक करीब आ सकते हैं।
विज्ञापन

प्रेमी के नाराज होने के पूरे योग बनते हैं

6 of 12
कन्‍या राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपकी पारीवारिक जिम्मेदारियों से हो सकता है। किसी आवश्यक काम के चलते आपको अपने घर परिवार की ओर ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है जिस वजह से आप प्रेमी की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके प्रेमी के नाराज होने के पूरे योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य भाग का समय आप दोनों का रुठने मनाने में व्यतीत हो सकता है। सप्ताह के अंत में आप दोनों आध्यात्मिकता के क्षेत्र में कदम रख सकते हैं जहां आपको एक सुकून मिलेगा और पिछली सभी गलतियों को भुलाकर आप एक नए सिरे से शुरुआत करने की सोच सकते है। आपका झुकाव कुछ सामाजिक अथवा धार्मिक कार्यों को करने की ओर भी हो सकता है।
विज्ञापन

तुला राश‌िः भावनात्मक रुप से आप ज्यादा आहत होगें

7 of 12
तुला राश‌ि
आप इस सप्ताह के आरंभ में अपने व्यवसायिक क्षेत्र पर ज्यादा ही मशगूल रह सकते हैं जिस कारण आप दोनों के मध्य बातचीत होने की संभावना कम ही बन पाएगी। शायद आप प्रेमी के मैसेज का जवाब भी देने में खुद को सहज ना पाएं। कार्यक्षेत्र की व्यस्तता आपकी तरक्की का कारण भी बन सकती है, इसलिए प्रेमी आपको शिकायत भी नहीं करेगा। सप्ताह के मध्य भाग में आप दोनों एक साथ समय बिता सकते हैं लेकिन किन्हीं पुरानी बुरी बातों का जिक्र आप भूलकर भी ना करें अन्यथा तनावग्रस्त स्थिति पैदा होते देर नहीं लगेगी। भावनात्मक रुप से आप ज्यादा आहत होगें। प्रेमी से बहुत ज्यादा अपेक्षा रखना आपकी मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में आप मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। मित्रों का साथ पाकर आप प्रेमी को अनदेखा करने की भूल ना करें। उसे भी आकर्षण का केन्द्र बनाएं और मस्ती क माहौल बनाकर रखें। आपका कोई मित्र प्रेमी से अभद्र व्यवहार कर सकता है इसलिए आप ऎसी स्थिति से बचें।

वृश्चिक राशि: प्रेम संबंध को और आगे बढ़ाएं

8 of 12
वृश्‍च‌िक राश‌ि
यदि आप प्रेम संबंधों में विस्तार चाहते हैं आपको बाकी कामों से छुट्टी ले लेनी चाहिए। मन ही मन आप प्लानिंग तो बहुत करते हैं लेकिन जब उन्हें लागू करने की बात सामने आती है तब चुप्पी साध लेते हैं। समय आ गया है कि आप प्रेम संबंधों को और आगे बढ़ाएं और प्रेमी को भी अपनी ओर से आश्वस्त करें। यदि आप चाहते हैं कि प्रेमी आपसे प्रभावित हो तो अब समय आ गया है कि आप लाईम लाईट में आएं और कुछ ऎसा करें जिससे प्रेमी के साथ अन्य लोगों को भी विश्वास हो कि आप वाकई में प्रेमी को चाहते हैं, ऎसे ही टाईम पास नहीं कर रहे हैं। अपने मन की बात को आप किसी खास मित्र से शेयर कर सकते हैं कि आपको किस दिशा में और किस योजना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। ताकि प्रेम संबंधों की सुगंध बनी रहे और आपके प्रेम की बगिया महक उठे। सप्ताह के आरंभ में आप थोड़े से बौखलाए से रह सकते हैं और यही कुछ हाल आपका मध्य भाग में भी देखा जा सकता है। सप्ताह के अंत में आप विपरीत परिस्थितियों पर कुछ काबू करना सीख सकते हैं। घबराएं नहीं, सोच विचार कर ही कदम आगे बढ़ाएं।

धनु राशि: सप्ताह का आरंभिक समय आपके मनोनुकूल हो सकता है

9 of 12
धनु राश‌ि
सप्ताह का आरंभिक समय आपके मनोनुकूल हो सकता है लेकिन बाद का समय परेशान‌ियों वाला रह सकता है। यदि प्रतिकूल समय होता है भी तब आपको हतोत्साहित होने की जरुरत नहीं हैं और ना ही अपनी ऊर्जा को लड़ाई झगड़े में खतम करें। एक-दूसरे को समझे और बात अभी समझ नही आ रही है तब दूरी बनाकर चलें।जब मन और मस्तिष्क शांत हो जाए तभी प्रेम भरी बातें करें।आप छोटी-छोटी बातों पर अपनी प्रतिक्रिया देना बंद करें और प्रेमी की भावनाओं को भी समझें। वह आपकी निजी संपत्‍त‌ि नहीं है जिसे आप जब चाहे जैसा चाहे व्यवहार करें। प्रेम संबंधों से आपको परेशानी होने लगी है तब कुछ समय के लिए विराम दें।

मकर राश‌िः आप दोनों के मध्य विचारों का टकराव हो सकता है

10 of 12
मकर राश‌ि
जरुरी नहीं कि आप जिसे प्यार करते हैं वह आपकी आज्ञा का सदा ही पालन करता रहे, कभी कभार आपको ना भी सुननी पड़ सकती है। इसका अर्थ यह नहीं कि प्रेमी आपसे मोहब्बत नहीं करता है। आपको ना सुनने की आदत भी डाल लेनी चाहिए। इस सप्ताह ऎसा ही कुछ हो सकता है कि प्रेमी आपकी किसी बात से असहमति जता सकता है। इससे आपकी ईगो को ठेस पहुंच सकती है और आप दोनों के मध्य विचारों का टकराव हो सकता है। ऎसी स्थिति का सामना आपको सप्ताह के अंत में ज्यादा करना पड़ सकता है। ऎसी परिस्थिति में आपको बहुत ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए और ना ही आवश्यकता से अधिक अपना रिएक्शन ही देना चाहिए। आप सोचने का प्रयास करें कि हर समय अपनी मनमानी चलाना भी तो सही नहीं है। एक स्वस्थ संबंध का आधार स्वस्थ मन व विचार होते हैं और इन्हें आपको भी अपनाना चाहिए।

कुंभ राशि: प्रेमी जीवन को रोमांचक बना सकते हैं

11 of 12
कुंभ राश‌ि
यदि आप किसी को चाह रहे हैं अथवा आपके प्रेम संबंध बने हुए हैं तब क्या आपके प्रेमी तक आपकी सकारात्मक ऊर्जा पहुंच रही है या आप ऎसे ही समय व्यतीत करते जा रहे हैं। कभी आपने देखा है या अनुभव किया है कि आपके प्रेमी जीवन में नीरसता तो नहीं आ गई है! अपने प्रेमी जीवन को एक बार खंगालने का प्रयास करें और जाने कि कहा, किससे, क्या चूक हुई है। अभी समय हाथ से निकला नही है आप अभी भी प्रेमी जीवन को रोमांचक बना सकते हैं।इसके लिए बस दिल खोलकर प्रेमी के सामने रखना होगा और कुछ समय आप दोनों को साथ में बिताना पड़ेगा। यदि आप फ्री होते हैं तब प्रेमी को इस बात का पता चलने दें ताकि वह खुद ही आपसे संपर्क बना ले।कहीं ऎसा ना हो कि आप शरमाते रह जाए और समय हाथ से निकल जाए।
विज्ञापन

मीन राशि: सप्ताह का आरंभ प्यार के मामले में कठ‌िनाई वाला रह सकता है

12 of 12
मीन राश‌ि
सप्ताह का आरंभ आपके प्रेमी जीवन में कठिनाईया लाने वाला सिद्ध हो सकता है। आपको अपने जल्दबाजी वाले व्यवहार को बदलने की आवश्कता है अन्यथा आप बिना कुछ सोचे कोई गलत कदम भी उठा सकते हैं जिसका बुरा प्रभाव आपके प्रेम संबंधों पर स्पष्ट रुप से देखा जा सकेगा। आपको कुछ समझ नही आ रहा है तब आप चुप्पी साध लें अन्यथा किसी से सलाह मशविरा करें। आपके दामन पर कुछ प्रतिकूल छींटे दिखाई दे सकते हैं लेकिन उनके विरोध में आवाज उठाने से अच्छा चुप रहना होगा क्योंकि समय आपके पक्ष में नहीं हैं। अनुकूल समय होने पर सब खुद ब खुद सामान्य होता जाएगा। आप प्रेमी जीवन में जिस मुकाम पर आज हैं उसके लिए आपने काफी प्रयास किए होगें लेकिन घबराएं नहीं क्योंकि इन प्रयासों का मीठा फल शीघ्र ही आपको चखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें