इस सप्ताह कुछ राशियों के प्रेमी जीवन की शुरुआत अच्छी नहीं होगी। लाभ कोशिशाें के बावजूद भी वे इस सप्ताह को अपने अनुकूल नहीं बना पाएंगे। जानें कहीं वो राशि आपकी तो नहीं। पढ़िए आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।
विज्ञापन
मेष राशिः मूड बदलेगा प्रेमी
2 of 13
मेष राशि
सप्ताह की शुरुआत उम्मीद के अनुरुप नहीं होगी। आपको नकारात्मक विचारों वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। सप्ताह के दूसरे भाग में मूड में तेजी से परिवर्तन देखा जा सकता है और इसका पूरा श्रेय आपके प्रेमी को जाएगा। उसी के प्रयासों से आप फिर से हंसी मजाक करेंगे।
विज्ञापन
वृष राशि: प्रेमी से बात करें
3 of 13
वृष राशि
आपकी लव लाइफ में थोड़ी परेशानी आ सकती है। यदि हाल फिलहाल की कोई बात या साथी का रवैया आपको चुभ रहा है तब अपने सिद्धांतों पर इसे प्रहार ना समझते हुए प्रेमी से बात करें। समय है कि आपको प्रेमी के समक्ष जीवन को लेकर आपके जो मूल्य हैं, उन पर चर्चा करनी चाहिए। जब तक आप इन पर चर्चा नहीं करेगें तब तक प्रेमी भी आपको पूरी तरह समझ नहीं पाएगा और ना ही आपकी विचारधारा से ही परिचित हो पाएगा।
मिथुन राशि: मनमुटाव के साथ होगी सप्ताह की शुरुआत
4 of 13
मिथुन राशि
सप्ताह के पहले भाग में आप दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। दूसरे भाग में आप कुछ नजदीक आने का प्रयास करेगें और आ भी जाएंगे, लेकिन फिर तीसरे भाग में पहले से अधिक दूरी बढ़ सकती है। आपकी कोई बात प्रेमी की नाराजगी बढ़ा सकती है। सप्ताह के अंतिम भाग में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से आपका मन शांत हो सकता है और प्रेमी के साथ भी सुलह हो सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशि: खुद बिगाड़ेंगे अपना प्रेमी जीवन
5 of 13
कर्क राशि
किसी एक बात को लेकर ना बैठे। प्रेम संबंधों को सुचारु रुप से चलाने के लिए प्रेमी के विचारों और आदर्शों का सम्मान बराबर करते रहना जरुरी है। सप्ताह का आरंभ बहुत बढ़िया नहीं कहा जा सकता है और इसे बिगाड़ने की जिम्मेदारी भी आप पर ही होगी भले ही आप इस बात से अपना पल्ला ही क्यों ना झाड़ लें। सप्ताह का तीसरा भाग कुछ राहत की सांसें देगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः पूरे सप्ताह रिश्तों में रहेगी उठा पटक
6 of 13
सप्ताह का आरंभिक समय आपके मनोनुकूल रहने में संदेह होगा। अपना मन और मस्तिष्क आपके नियंत्रण से बाहर हो सकता है और इसी वजह से आप प्रेमी पर गुस्सा कर सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग को कुछ अनुकूल कहना ठीक होगा, लेकिन बाद के समय में फिर से उठा-पटक देखी जा सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशि:साथी के साथ घूमने फिरने से होगी सप्ताह की शुरुआत
7 of 13
कन्या राशि
समय आप दोनों अनुकूल चल रहा है। आप चाहे तो कुछ समय एक साथ बिताएं। आप दोनों रोमांस व रोमांच के साथ यह सप्ताह व्यतीत करेँगें। सप्ताह का आरंभ आपके घूमने फिरने में बीत सकता है। यदि आपके परिवार वाले आपके संबंधों से अनजान हैं तो जरा बच के रहें, आपका ही कोई साथी यह खबर घर तक पहुंचाने का काम कर सकता है।
तुला राशि: साथी की बात को समझने की कोशिश करें
8 of 13
तुला राशि
इस सप्ताह आपका प्रेमी आपसे उलझने के मूड में दिखाई दे रहा है, लेकिन आप इस बेकार की बहस से बचने का उपाय खोजें। यह भी संभव है कि आपका प्रेमी किसी तरह के मानसिक दबाव से गुजर रहा हो और आप उसकी बात ही ना समझ पा रहे हो। सप्ताह के आरंभ में आपको अपनी जुबान पर ध्यान देना चाहिए और नपे-तुले शब्द ही बोलने चाहिए। वाणी में मिठास उतनी ही लाएं जितनी समय की मांग हैं अन्यथा ज्यादा हो जाएगा।
वृश्चिक राशि: प्रेमी जीवन में प्रतिस्पर्धा का होगा अनुभव
9 of 13
वृश्चिक राशि
सप्ताह के आरंभ में आप मानसिक दबाव का अनुभव कर सकते हैं। यदि आपको लगता है कि दिल दिमाग सही नहीं है तब कुछ समय चित्त को शांत रखने का प्रयास करें। सप्ताह के दूसरे भाग में आप अपने प्रेमी जीवन में प्रतिस्पर्धा का अनुभव कर सकते हैं। सप्ताह का आरंभिक समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता है इसलिए आप बिना बात का तनाव मन पर ना रखें।
धनु राशि: भावनाओं को व्यक्त करने का सही समय
10 of 13
धनु राशि
अपनी भावनाओं और मन की बातों को शेयर करने के लिए सप्ताह का तीसरा भाग अधिक अनुकूल रहेगा। इस समय आप अत्यधिक भावुक देखे जा सकते हैं तो बेहतर है कि इन्हें बाहर निकालें और मन की बात बेझिझक कह डालें। यदि कुछ ज्यादा भी हो जाता है तो कोई बात नहीं कभी कभी इतना चलता है।
मकर राशि: प्रेमी जीवन की रफ्तार पर लगाएं लगाम
11 of 13
मकर राशि
सप्ताह का आरंभ तो अच्छा ही कहा जा सकता है, लेकिन मध्य भाग में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेमी जीवन को आगे बढाने की जो रफ्तार आपने पकड़ी हुई है उसमें जरा लगाम लगाने की जरुरत है। सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। यह आप दोनों की लव लाइफ के लिए एक सकारात्मक उर्जा लाने वाला कहा जा सकता है।
कुंभ राशिः बहानेबाजी से आएगी रिश्तों में आएंगी दूरी
12 of 13
कुंभ राशि
अगर आप अपने प्रेमी जीवन से बोर होने लगे हैं तो उसमें जान लाने की कोशिश करें। सप्ताह के आरंभ में आप अपने घर के बड़े बुजुर्गों के साथ व्यस्त रह सकते हैं तो दूसरे भाग में भी आप व्यस्त रहने का बहाना ढूंढ सकते हैं। यदि आप इसी तरह से बहानेबाजी कर के बचते रहे तो आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है।
मीन राशिः सप्ताह में अंत प्रेमी को मनाने का करेंगे प्रयास
13 of 13
मीन राशि
यदि नए सिरे से संबंधों का आरंभ करना चाहते हैं तब आपको अधिक देर नहीं करनी चाहिए और पिछली सभी बातों को भुलाकर एक नया आरंभ करना चाहिए। सप्ताह का आरंभ आपके लिए सामान्य कहा जा सकता है। सप्ताह के अंतिम समय में आप प्रेमी को मनाने के प्रयास में परेशान नजर आएंगे।