मोदी सरकार के कार्यकाल को तीन सल पूरे होने वाले हैं। मोदी सरकार ने इन तीन साल के कई कड़े फैसले लिए, जिस कारण वे लोगों के बीच भी काफी प्रिय हो गए। बात करें नरेन्द्र मोदी की कुंडली की तो उनकी कुंडली में राजयोग लिखा हुआ है। जानें क्या कहती है पीएम मोदी की कुंडली और ग्रहाें की चाल बदलने पर बीजेपी पर क्या पड़ेगा प्रभाव।
विज्ञापन
2 of 5
पीएम मोदी की कुंडली में लग्न में चंद्र और चतुर्थ में बृहस्पति से गजकेसरी योग बना है, जो राजनेता का युग है।
विज्ञापन
3 of 5
इनकी कुंडली में खास बात ये है कि गजकेसरी योग पूर्ण निर्मित हो तो उस अवस्था में शुक्र किसी भी स्थान पर बैठकर चंद्र या बृहस्पति को देखता है तो गजकेसरी योग में चार चांद लग जाता है और यही योग पीएम मोदी की कुंडली में बन गया है।
4 of 5
उनकी कुंडली में दशम में बैठे शुक्र की चतुर्थ बृहस्पति पर पड़ी सीधी दृष्टि से बन गया है, जिससे राजनीति में उनका दौर लंबे समय तक रहेगा। वैसे तो कई राजनेताओं की कुंडली में गजकेसरी योग है, लेकिन उनमें शुक्र का होना काफी दुर्लभ है। पीएम मोदी की कुंडली में चंद्र की महादशा 2022 तक रहेगी। इस दौरान उनका कद राजनीति में काफी बड़ा होगा।
चंद्र केतु की विंशोत्तरी दशा के कारण पीएम मोदी को घरेलू मोर्चे पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। धनु में वक्री चल रहे शनि 20 जून को अपनी पहली वाली राशि वृश्चिक में प्रवेश करेगा। मोदी और बीजेपी दोनों की ही चंद्र राशि वृश्चिक है, जो कि शनि गोचर में शनि से पीड़ित होकर सरकार के सामने मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।