मेष राशि: सप्ताह का आरंभ प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है और आपके दिल का दर्द सप्ताह के आरंभिक समय में बढ़ता ही नजर आता है। आपके लाख कोशिश करने पर भी आप दिल को सुकून नहीं दे पाएंगे। आपको चाहिए कि किसी खास मित्र के साथ कुछ पल गुजारें जिससे कि आपका मन प्रेमी की ओर ना जाएं। सप्ताह के मध्य बाद आपके संबंधों में सुधार आने की गुंजाइश बनेगी, संबंधों में सुधार का प्रयास आप दोनों की ओर से परस्पर होगा और जुदाई के बाद का मिलन आप दोनों को राहत भरी सांस देगा। एक बार फिर से आप रोमांस का मजा लेगें और सभी गिले शिकवे के बाद हरियाली नजर आएगी।
विज्ञापन
साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल: प्यार में किसके दिल के सितार बजेंगे किसका बजेगा बैंड
2 of 12
वृष राशि
वृष राशि: आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह सप्ताह मिला-जुला कहा जा सकता है। इस सप्ताह आप अपने प्रेमी जीवन को लेकर असमंजस में पड़े रह सकते है कि आपको आगे कहाँ तक जाना है और आगे जाना भी है या नहीं। आपको एक बार अपने प्रेमी जीवन पर निगाह डालनी चाहिए कि कहाँ से शुरु हुआ है ये संबंध और कहां तक आपको जाना है। आपको थोड़ा फुर्ती दिखानी होगी निर्णय लेने में इसलिए जरा जल्दी से किसी ठोस निर्णय पर पहुंचे। भविष्य पर ना छोड़े कि देखा जाएगा जो होगा। आपको कोई ना कोई कड़ा कदम उठाना ही होगा क्योंकि जितना आगे बढ़ते जाएंगे तब संबंध विच्छेद करना अधिक दुखदायी होगा।
विज्ञापन
साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल: प्यार में किसके दिल के सितार बजेंगे किसका बजेगा बैंड
3 of 12
मिथुन राशि
मिथुन राशि: इस सप्ताह में नया संबंध जोड़ना चाहते हैं तो जोड़ सकते हैं लेकिन जैसा कि आपकी आदत है कि बहुत जल्दी दूसरों से प्रभावित हो जाते हैं और अपने बारे में सभी कुछ खोलकर रख देते हैं तो ऎसी गलती आपको अभी नहीं करनी है। आप प्रपोज कर सकते हैं और प्रेमी जीवन का अध्याय भी आरंभ कर सकते हैं लेकिन एक पायदान से दूसरे पायदन तक जाने के लिए आपको सब्र करना होगा और धीरे-धीरे ही प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाना होगा। ओाहले एक-दूसरे पर विश्वास स्थापित करें तब जाकर आप अगले पायदान पर चढ़े। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें।
साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल: प्यार में किसके दिल के सितार बजेंगे किसका बजेगा बैंड
4 of 12
कर्क राशि
कर्क राशि: सप्ताह का आरंभ आपके लिए रोमांचकारी होने के साथ रोमांस से भरा रहेगा और सप्ताह के दूसरे भाग में भी आपके प्यार की पींगें आगे बढ़ती रहेगी। आपको ना खाने की सुध होगी और ना पीने की लेकिन सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। सलाह है कि आपको व्यवहारिक बनना होगा ताकि आप किसी पर आँख मूँदकर विश्वास तो कर लें लेकिन ऎसा ना हो कि बाद में आपको पछताना पड़ जाए। इसलिए प्रेम संबंधों में आगे बढ़े पर एक-एक कदम फूँक-फूँक कर रखें। अभी आप प्रेमी के बारे में किसी से जिक्र करने की जल्दी भी ना करें।
विज्ञापन
साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल: प्यार में किसके दिल के सितार बजेंगे किसका बजेगा बैंड
5 of 12
सिंह राशि
सिंह राशि: आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि आप प्रेमी के साथ कुछ पल एकांत में बिता सकते हैं जिसका खुमार पूरे सप्ताह आप पर छाया रह सकता है और बार-बार उन्हीं पलों को याद कर आप रोमंचित हो सकते हैं। प्रेमी को लेकर आने वाले समय की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेमी से उपहार भी मिल सकता है जिसे पाकर आप भावुक हो सकते हैं। यदि आपने प्रेम संबंधों को अभी तक गुप्त रखा है तब आपको अभी भी कुछ समय तक चुप ही रहना चाहिए क्योंकि अभी आपके सितारे सही नहीं हैं।
विज्ञापन
साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल: प्यार में किसके दिल के सितार बजेंगे किसका बजेगा बैंड
6 of 12
कन्या राशि
कन्या राशि: यदि आप अपने प्रेम संबंधों के विषय में कुछ गलत बातें सुनते हैं तो भी आपको उनका जवाब अभी नहीं देना चाहिए। कीचड़ में पत्थर फेकेंगे तो कुछ छींटे आप पर भी आएंगे ही उसे आप रोक नहीं सकते हैं। आपको केवल अभी सभी बातों को ध्यान से सुनकर अपने दिमाग में बैठाना है ताकि उचित समय आने पर आप मुंह तोड़ जवाब दे सकें और दुबारा कोई कुछ कहने की सोच भी ना पाएं। आप अगर काम करते हैं अथवा विद्यार्थी हैं तब अपने आसपास के लोगों से एक उचित दूरी बनाकर रखें अन्यथा कोई आप पर गलत आरोप लगा सकता है। अपने काम से काम रखना ही आपके लिए बेहतर होगा।
विज्ञापन
आप डेट पर भी जा सकते हैं
7 of 12
तुला राशि
तुला राशि: सप्ताह का पहला दिन आपके लिए थोड़ा सा झुंझलाहट भरा हो सकता है लेकिन उसके बाद का सारा समय आपके लिए अनुकूल बना रह सकता है। आप प्रेमी के साथ पूरे मस्ती भरे माहौल में समय बिता सकते हैं। आप डेट पर भी जा सकते हैं जिसके लिए आपको पहले से ही अपने कपड़ो का चुनाव कर लेना चाहिए ताकि समय पड़ने पर आप कन्फ्यूज ना हो जाएं। एक अच्छा सा महकता इत्र लगाना ना भूलें जिसकी खुश्बू से आपका प्रेमी भी मदहोशी के आलम में खो जाए। आपका ड्रेसिंग सेंस भी प्रेमी को प्रभावित कर सकता है इसलिए अच्छे से तैयार होकर ही डेट पर जाएं लेकिन प्रेमी के लिए कुछ उपहार लेना ना भूलें।
साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल: प्यार में किसके दिल के सितार बजेंगे किसका बजेगा बैंड
8 of 12
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि: सप्ताह का आरंभ आपके बेफिजूल खर्चों से होगा और बाद में आर्थिक संकट होने पर प्रेमी से विवाद भी हो सकता है। बेहतर है कि पहले से ही बजट बनाकर चलें और प्रेमी को प्रभावित करने के चक्कर में अपनी जेब ढीली ना करें। आप प्रेम करते हैं तो इसका अर्थ यह नहीं कि फिजूल के खर्चे बढ़ा लें। आपका प्रेमी भी यह नहीं चाहेगा कि आप पर वह बोझ बनें। आपके हालात अगर वह नहीं समझ सकता है तब यह सच्चा प्रेमी भी नहीं हो सकता है। प्रेम संबंधों को पैसे से नहीं तोलना चाहिए इसलिए जितनी चादर है उतने पैर फैलाइए। समझदारी से काम लेंगे तो ही आपके प्रेम संबंध फूले-फलेगें।
साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल: प्यार में किसके दिल के सितार बजेंगे किसका बजेगा बैंड
9 of 12
धनु राशि
धनु राशि: आपके लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा कहा जा सकता है लेकिन उसके बाद का समय आपके लिए प्रतिकूल फल प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बेहतर है कि आप शांत रहें और किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया जाहिर ना करें। आपके भीतर जल्दबाजी बहुत रहती है और हर बात का तुरंत हल आपको चाहिए होता है लेकिन ये प्रेम संबंध हैं जहां आपको दोनों को कदम से कदम मिलाकर ही चलना होगा अन्यथा आपके संबंधों में संतुलन नहीं बन सकता। आपकी जल्दबाजी वाली आदत से आपका यह संबंध ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएंगे। यदि आपका कोई अभिन्न मित्र अथवा परिवार का कोई व्यक्ति आपको इन संबंधों को टिकाने की अच्छी सलाह देता है तो अपने गुरुर में उसे अस्वीकार ना करें। आपको उनकी दी सलाह पर एक बार विचार अवश्य कर लेना चाहिए क्योंकि कभी-कभी मुफ्त की सलाह बहुत काम की होती है।
साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल: प्यार में किसके दिल के सितार बजेंगे किसका बजेगा बैंड
10 of 12
मकर राशि
मकर राशि: सप्ताह का पहला दिन आपके कार्यक्षेत्र पर बिजी रहने का होगा और इससे प्रेमी नाराज हो सकता है लेकिन कार्य के बीच-बीच में आप रोमांटिक मैसेज भेजकर प्रेमी का मन भी खुश करते रह सकते हैं। सप्ताह के आरंभ में व्यवसायिक क्षेत्र पर आप व्यस्त रह सकते हैं जिससे प्रेमी से बातचीत नहीं हो पाएगी और उसकी नाराजगी का सामना आपको करना पड़ सकता है। असल में आपके कर्यक्षेत्र का माहौल ही ऎसा हो सकता है जिससे आपने अगर अभी प्रयास नही किए तो आप प्रतिस्पर्धा में पिछड़ सकते हैं।
साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल: प्यार में किसके दिल के सितार बजेंगे किसका बजेगा बैंड
11 of 12
कुंभ राशि
कुंभ राशि: आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह अनुकूल ही कहा जा सकता है। रोमांस का भरपूर मजा लेगें और बहुत सी प्रेम भरी बातों का रसास्वाद भी आप लेगें। प्रेमी की बाँहों में अधिक से अधिक समय बिताने की संभावना बनती है। यदि आप लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं तो इस सप्ताह आपके किसी पारीवारिक सदस्य के अचानक आपके घर पर धावा बोलने की संभावना भी सप्ताह के अंत में बन सकती है इसलिए स्थिति को कैसे संभालना है, इस पर पहले से ही गौर फरमाएं। जिनके विवाहेतर संबंध बने हुए हैं उन्हें सप्ताहांत में अपने प्रेमी से नहीं मिलना चाहिए अन्यथा भेद खुल सकता है।
साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफल: प्यार में किसके दिल के सितार बजेंगे किसका बजेगा बैंड
12 of 12
मीन राशि
मीन राशि: आपके लिए सप्ताह का आरंभ बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसलिए आप इस समय प्रेमी से मुलाकात नहीं करें। मिलने के लिए उसके बाद का सारा समौ अनुकूल रहेगा इसलिए यह आवश्यक नहीं कि आपको पहले दिन मिलना ही मिलना है। प्रतिकूल परिस्थितियों को गुजर जाने देना चाहिए और किसी तरह की कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आप प्रेमी को लेकर उत्साहित रहेगें और अपने शहर से बाहर जाकर कुछ समय बिताने का प्लान कर सकते हैं। अगर ऎसा चाहते हैं तब अपने आप ही सारा प्लान ना बनाएं उसमें प्रेमी की सलाह भी लें ताकि वह भी आपके साथ जाने के लिए समय निकाल पाए।