शत्रु राशि वृष में चल रहे ग्रहों के राजा सूर्य 14 जून की देर रात करीब 11 बजकर 19 मिनट पर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मिथुन राशि में आते ही सूर्य और शु्क्र के बीच युति संबंध बनेगा। संक्रांति का पुण्यकाल यानी स्नान दान का समय 15 जून को 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
2 of 15
सूर्य
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह संक्रांति वारानुसार महोदरी और नक्षत्रानुसार मंदाकिनी है। ऐसे में यह संक्रांति कह रही है कि राजनीति में भ्रष्ट और लोग छाए रहेंगे और ईमानदार नेताओं को परेशानियों का सामना करना होगा। लोगों को अपने सामानों और घर की सुरक्षा पर ध्यान देना होगा क्योंकि चोरी और लूट-पाट की घटना बढ़ेगी। राशि पर संक्रांति का प्रभाव जानने से पहले आइए जरा आर्थिक मामलों में इस संक्रांति का प्रभाव देख लें।
विज्ञापन
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
3 of 15
सूर्य देव
17 जून को वक्री मंगल के तुला राशि में आने के बाद आतंकी घटनाएं हो सकती हैं, मुस्लिम देशों में आतंकियों का बड़ा हमला हो सकता है। भारत के कुछ राज्यों में बाढ़ से परेशानी तो कुछ राज्यों में सूखे की समस्या से लोग परेशान होंगे। जरुरी और दैनिक उपयोग की चीजें महंगी होने से आपके खर्चे बढ़ेंगे। आइए अब आपकी राशि पर संक्रांति का असर देखते हैं।
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
4 of 15
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष्ा राशिः सूर्य का आपकी राशि से तीसरे घर में जाना और वहां शुक्र के साथ होना इस बात की संभावना को बना रहा है कि इन दिनों आपका पराक्रम और साहस बढ़ा चढ़ा रहेगा। भाइयों से तालमेल बनाए रखेंगे तो उनसे लाभ मिलेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मियों से उलझने से बचें परेशानी हो सकती है। सूर्य और शनि के षडाष्टक योग के कारण आपको जोखिम से बचना चाहिए दुर्घटना की आशंका रहेगी।
विज्ञापन
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
5 of 15
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष राशिः सूर्य का यह गोचर बता रहा है आपके लिए यह महीना काफी खर्चीला रह सकता है। अपने शौक और आनंद के लिए आप धन का व्यय कर सकते हैं लेकिन बजट का ध्यान रखना जरुरी है। पारिवारिक जीवन में आपसी मनमुटाव हो सकता है। क्रोध पर काबू रखेंगे तो स्थिति संभाल पाएंगे नहीं तो अधिक परेशानी होगी। वैसे कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों को आप मात दे सकते हैं आपका प्रभाव बढ़ेगा।
विज्ञापन
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
6 of 15
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशि: इस महीने अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा नौकरी व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए लाभदायक रह सकता है। शौक मौज की चीजों में खर्च कर सकते हैं। रोमांटिक मूड में रहेंगे लेकिन सलाह है कि उति उत्साह से बचें।
विज्ञापन
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
7 of 15
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशिः आपके लिए यह सूर्य का यह गोचर शुभ रहेगा। आप काफी उत्साहित और उर्जावान रहेंगे। जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं उन्हें प्रयास करना चाहिए कामयाबी मिलेगी। खर्च का योग भी है इसलिए आप अपने मन पर संयम नहीं रख पाएंगे कई गैर जरुरी चीजों पर आप व्यय कर सकते हैं। इन दिनों लंबी दूरी की यात्रा का भी योग बना हुआ है, सफर के लिए तैयार रहें। संतान को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। माता से मतभेद या उनकी सेहत के मामले में परेशानी संभव है।
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
8 of 15
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आपके लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद रहेगा। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और लाभ का मौका मिल सकता है। शिक्षा और संतान के मामले में यह महीना कुछ कठिनाई वाला रह सकता है। बड़े भाई से मेल-जोल बनाकर रखेंगे तो लाभ मिलेगा नहीं।
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
9 of 15
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलेंगे तो यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपके लिए सलाह है सामाजिक कार्यों सावधानी बरतें नहीं तो बदनामी हो सकती है। सगे संबंधियों एवं मित्रों से मतभेद हो सकता है। सुख के साधन प्राप्त होंगे।
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
10 of 15
तुला राशि
- फोटो : libra sign
तुला राशिः आपके लिए सूर्य का यह गोचर कुल मिलाकर अच्छा रहना चाहिए इन दिनों आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। लेकिन साढ़ेसाती और सूर्य शनि के षडाष्टक योग के कारण आपको कुछ अधिक परिश्रम करना होगा। क्रोध आपको खूब आएगा इससे आपके पारिवारिक जीवन में परेशानी हो सकती है, संयम से काम लें। नौकरी व्यवसाय के मामले में यह गोचर अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
11 of 15
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशिः आपकी राशि में शनि है जो सूर्य शुक्र के साथ षडाष्टक योग बना रहा है। ऐसे में आपको सूर्य का यह गोचर बहुत अनुकूल नहीं लगेगा। इन दिनों आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अचानक कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन और रुपये पैसों के मामले में लापरवाही से बचें। पारिवारिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है।
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
12 of 15
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
मिथुन राशि में सूर्य का गोचर साथ में शुक्र का साथ इस संभावना को दर्शा रहा है कि इन दिनों आपका प्यार खूब जोरो पर रहेगा। वैवाहिक जीवन में नोक-झोंक के बीच आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा लेकिन आप अपना प्रभाव अपने साथी पर बनाए रखना चाहेंगे तो संबंध में कुछ परेशानी ला सकता है, इससे बचें। नौकरी व्यवसाय में आपका प्रभाव बना रहेगा। मेहनत और लगन से आपकी तरक्की करेंगे।
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
13 of 15
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से छठे घर में होने जा रहा है आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे इनसे सावधान रहें। चिंता परेशानी बढ़ेगी, अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
14 of 15
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आर्थिक मामलों में सूर्य का यह गोचर अच्छा रहेगा। ज्ञान और बुद्धि से आप सफलता और सम्मान प्राप्त करेंगे। नौकरी व्यवसाय में सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
सूर्य चले मिथुन राशि में, अगले एक महीने तक इन राशि वालों की रहेगी मौज
15 of 15
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
आपके लिए मिथुन का सूर्य लाभप्रद रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक सुख के साधन प्राप्त कर सकते हैं। जमीन, मकान एवं वाहन की खरीदारी करने वालों को भाग्य का सहयोग मिलेगा।