मेष
मेष राशि के जातकों के साहस में वृद्धि होगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा लेकिन इस सप्ताह किसी से सोच-समझकर ही वादा करना होगा अन्यथा पूरे नहीं होने पर आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। करिअर-कारोबार की दिशा में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस कोरोनाकाल में भी आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा लेकिन सप्ताह के मध्य तक किसी अनजान भय को लेकर मन चिंतित रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय शुभ है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय : देवी दुर्गा उपासना करें। 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' का एक माला जाप करें।