कन्या
कन्या राशि के जातकों के मन में इस सप्ताह के प्रारंभ में कुछ निराशा के भाव जग सकते हैं। कार्य विशेष में आ रही अड़चन या फिर परिणाम में देरी के चलते बिल्कुल भी हताश न हों। सप्ताह के मध्य में कारोबार के संबंध में अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन इसके कारण अपनी सेहत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यदि आप किसी जगह धन निवेश करने की सोच रहे हैं या फिर किसी भी तरह के नए कार्य से खुद को जोड़ना चाह रहे हैं तो उसकी ठीक प्रकार जांच पड़ताल अवश्य कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कठिन समय में लव पार्टनर के साथ खड़े रहने से सुकून मिलेगा।
शुभ अंक -6
शुभ रंग- गुलाबी
सफलता का सूत्र -‘धैर्य बनाए रखें।’
उपाय-गणपति को दूर्वा चढ़ाएं। ‘ॐ वक्रतुंडाय नमः’मंत्र का जप करें।