मकर
मकर राशि के जातकों को समझना होगा कि यदि अच्छे दिन नहीं रहे तो बुरे दिन भी नहीं रहेंगे। इस सप्ताह आपको कार्यों में मिलने वाली हताशा से उबरते हुए चुनौतियों का सामना करना होगा। ऐसा करने पर आपको प्रत्येक समस्या का समाधान मिलता जाएगा और मित्रों और परिजनों की भी मदद मिलनी प्रारंभ हो जायेगी। किसी के साथ साझेदारी में काम करने से पहले खूब सोच-विचार करने के बाद कदम आगे बढ़ाएं। सप्ताह के अंत में कोर्ट-कचहरी के मामलें में कोई पेंच फंस सकता है। जिसके चलते मन चिंतित रहेगा। चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए संबंधों के चलते पुराने संबंधों की उपेक्षा न करें। लव पार्टनर हा या फिर जीवनसाथी उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: शनि संबंधित चीजों जैसे लोहा, चाय की पत्ती, तिल, काले वस्त्र आदि का दान करें। । ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:’ मंत्र का जप करें।