मेष :
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह नकारात्मक चीजों को छोड़कर सकारात्मक बने रहने की बहुत जरूरत है। व्यस्त रहें, मस्त रहें फार्मूले को अपनाते हुए समय का सदुपयोग करें। सप्ताह के प्रारंभ में कुछेक पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। बैंक, बीमा, फाइनेंस आदि से जुड़े लोगों को कुछेक उलझनें रहेंगी। व्यापारियों का समय मध्यम है। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानियों की अनदेखी न करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-पीला
सफलता का सूत्र-योजना के अनुसार कार्य करें।
उपाय-श्री हनुमान जी की उपासना करें और उन्हें गुड़ एवं चना का प्रसाद चढ़ाएं।