धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिनके लिए आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आज आप घरेलू वस्तुओं की खरीदारी में कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आज किसी से संबंध स्थापित करने हैं, तो उससे पहले एकबार विचार अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी तरह के विरोध से बच सके। आज आप अपने रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए विरोध करेंगे, जिससे आपको अपना रुका हुआ प्राप्त होगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा।