तुला
तुला राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आप के भीतर उत्साह एवं आत्मविश्वास बना रहेगा, जिसकी मदद से आप अपने कार्य को सही तरीके से समय पर पूरी करने में कामयाब होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ा पद या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में कुछेक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं, लेकिन आप अपने विवेक से उनका भी समाधान खोजने में अंतत: कामयाब होंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि के योग बन रहे हैं। मनचाहे स्थान पर तबादला या प्रमोशन के पूरे योग हैं। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धर्म स्थान की यात्रा संभव है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय : पारद शिवलिंग की प्रतिदिन पूजा करें और शुक्रवार के दिन घी, चावल, चीनी, सफेद वस्त्र आदि का दान करें।