फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 02 Apr 2022 05:22 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। - फोटो : Dainik love Rashifal
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने पार्टनर को समय दें और यह मनोरम चरण आपके जीवन को और भी खूबसूरत बना देगा। आज आप उत्तेजित और जोशीला महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का पूरा दिन उत्साह और प्रेरणा से भरपूर है। अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए अच्छा समय है। खुद में विश्वास रखें और अपने रिश्ते में दूसरे लोगों को हस्तक्षेप न करने लें बल्कि आप दोनों स्वयं अपने निर्णय लें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):पति/पत्नी या लिव इन पार्टनर के साथ नोकझोंक की संभावना है लेकिन अपने स्टाइल और प्यारी बातों से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। कानूनी समझौतों के लिए अभी वक्त उचित नहीं है। अब समय है अपनी रोमांटिक ज़िन्दगी को और भी दिलचस्प बनाने का। 
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):जब बात प्यार की आती है तो आप अधिक गंभीर महसूस करते है। अपने साथी के साथ अपने भविष्य की चर्चा करें इससे आप दोनों एक दूसरे के और भी करीब महसूस करेंगे। अपने साथी को खुश करने के लिए आपकी एक नज़र या मुस्कान ही काफी है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अगर सोलमेट की तलाश है तो प्रयास करते रहें क्योंकि कोई खास जल्द ही आपके जीवन में प्रवेश करेगा। दुश्मन से सतर्क रहें क्योंकि प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। 
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप बिलकुल बेफिक्र हैं क्योंकि आपका हर काम सफलतापूर्वक पूरा हो रहा है। अपने पुराने दोस्तों और सहयोगियों से मिल कर आप अपने सुखद अनुभवों को बांटे। आपकी सामूहिक गतिविधियां आपके परिवार और घरेलु जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। साथी के साथ टहलना, चैट करना और छोटी छोटी बातों पर साथ में हंसना जीवन में मिठास ले आएगा।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): कुछ खास लोग आज आपकी जिंदगी को आनंद और मनोरंजन से भर देंगे। अपनी रचनात्मकता से अपने सोलमेट का ख्याल रखें क्योंकि वो आपके जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। तो अपने रोमांटिक जीवन को महकाने के लिए अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ाएं। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):प्यार में सच्चाई व उत्सुकता आपके रोमांटिक जीवन और आपको भी प्रफुलित बनाए रखेगी। पार्टनर को किस, आलिंगन करना या प्यार के दो शब्द कहना भी चाहत का ही प्रतीक है।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्यार के दो बोल और एक मुस्कराहट ही काफी होती है बस जो भी करें दिल से करें। परिवार के बच्चों के लिए यह समय संकट से भरा है। रोमांस के लिए आज का समय अनरूपता और खुशियों से भरा है। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज कोई खास रिश्ता बनेगा और आपके ग्रह बता रहे हैं कि यह रिश्ता जीवनभर का भी हो सकता है इसलिए खास ख्याल रखें। अगर आप विवाहित है तो ससुराल वालों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। बस अपने प्रियतम के साथ किसी भी तरह की बहस से बचें।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):अगर किसी से प्यार करते हैं तो आज साहस कर के बता दें । अगर बोल नहीं पा रहे तो पत्र लिखें या संचार के अन्य साधनों का प्रयोग करें। आज सभी बाधाओं पर विजय पाने का दिन है। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने प्रेम संबंध में एक नए मोड़ का अनुभव करेंगे जिससे यह और भी खूबसूरत और उत्साहित हो जायेगा। नए रिश्तों का भी संकेत मिल रहा है। अगर किसी को चाहते है तो दोस्ती से शुरुआत करें और धीरे धीरे आगे बढ़ें, ऐसा प्यार पूरी उम्र आपका साथ देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें