rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जिंदगी अपने सपनों को पूरा करने के कई अवसर प्रदान करेगी। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह इष्ट-मित्रों की मदद से अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह सोचे हुए काम समय पर पूरे होने पर आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आप जिस काम को हाथ लगाएंगे, उसे पूरे मनोयोग से करेंगे, जिसकी बदौलत आपको उसे शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बाजार में आपकी साख बनेगी और आप अपने कंपटीटर को पीछे छोड़ने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। यदि आपने किसी से कोई कर्ज लिया था तो वह इस सप्ताह उतर सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति का विवाद दूर हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में विरोधी स्वयं समझौते के लिए पहल कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरंदाज कर दिया जाए तो आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें और शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।