फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope (12-18 Dec) : यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य का साथ ?

Mon, 12 Dec 2022 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
weekly horoscope: नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में प्रमोशन या फिर मनचाहे स्थान पर ट्रांस्फर जैसी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला
मेष 
मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपनी योग्यता और ताकत से दुनिया को अपना लोहा मनवाने में कामयाब होंगे। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता पाने में इन्हें किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बीते कुछ समय से किसी बात को लेकर परेशान थे, उन्हें इस सप्ताह अपनी चिंता से मुक्ति मिल जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में प्रमोशन या फिर मनचाहे स्थान पर ट्रांस्फर जैसी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बेराेजगार लोगों को कामकाज के नए अवसर प्राप्त होंगी। व्यवसाय में धन लाभ के योग बनेंगे। इस संबंध में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और संचित धन में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत की दृष्टि से कुछ चिंताजनक रह सकता है। इस दौरान आपको मौसमी बीमारियों से सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह शुभ है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में कोई भी कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको दूसरों के बहकावे में आने से बचना होगा, अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें वे आपके कार्य में अड़ंगे डालने का कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान आपको स्वजनों से मनचाहा सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। इस दौरान आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना होगा और वाहन बहुत सावधानी के साथ चलाना होगा, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। किसी पुराने रोग के उभरने पर उसकी अनदेखी बिल्कुल न करें, अन्यथा आपको उसके चलते अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मनचाहा लाभ प्राप्ति के लिए आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और सफेद चंदन से तिलक करके शिव चालीसा का पाठ करें। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

3 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा परेशानियों को लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से न सिर्फ आपको शारीरिक बल्कि मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सेहत के साथ घर-परिवार से जुड़ी मुश्किलें भी आपकी चिंता की सबब बनेंगी। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या को समाधान खोजने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले आपको खूब सोच-विचार करने की जरूरत है। नौकरी या व्यवसाय से जुड़ा कोई भी फैसला खूब सोच-विचार कर लें अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़ा कोई विवाद अचानक से आपके सामने आ सकता है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करने से बचें और उसकी भावनाओं और मजबूरियों केा समझने का प्रयास करें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन चलता रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

4 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क 
कर्क राशि के जातक सताह की शुरुआत में ही किसी बड़ी समस्या का सामधान निकल आने पर राहत की सांस लेंगे। यदि आपका कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर आपके विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगोंं को व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से अपने कारोबार को विस्तार देने की सोच रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी होती हुई नजर आएगी। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक अवसर में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों के यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपकी बात बन सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और परिवार के साथ सुखद पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

5 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह 
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने और मनचाही सफलता पाने के कई अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन उन्हें आलस्य और अभिमान के चलते खोने से बचना होगा। सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगोंं को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी भी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको इस सप्ताह अपना अहम त्याग करके लोगों का मिलाकर काम करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत भी आपके सपनों को पूरा करने में बाधा डालने का काम कर सकती है। ऐसे में मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के उभरने को लेकर भी सावधान रहें। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। इस सप्ताह आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील करने में कामयाब रहेंगे। हालांकि आपको धन का लेन-देन सावधानी के साथ और सोच-समझकर करने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध में आपका ईगो इस सप्ताह आड़े आ सकता है। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए सामंजस्य बिठाकर चलें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

6 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या 
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और मनचाहाी सफलता को लिए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे, जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यह सप्ताह कमीशन, कांट्रैक्ट, प्रापर्टी आदि से जुड़े काम करने वालों के लिए गुडलक लिए हुए है। जिन लोगों का कोई भूमि या भवन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, उसमें फैसला उनके हक में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सत्ता या शासन से जुड़े लोगों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान आप सरकार से जुड़े मामलों को किसी प्रभावी व्यक्ति के माध्यम से हल करने में कामयाब रहेंगे। यह समय विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए भी शुभ रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आप अपने प्रेम को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह उसमें आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।    
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

7 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला 
तुला राशि के जातकों के इस सप्ताह सपने साकार होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी व्यक्ति विशेष की मदद से कोई बड़ी समस्या का हल निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस सप्ताह आप जिस दिशा में भी प्रयास करेंगे उसमें आपको अपने मित्रों और स्वजनों का पूरा सहयोग सहयोग मिलेगा। समाजसेवा या फिर राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में इजाफा होगा। ऐसे लोगों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं या फिर नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपको इस सप्ताह इसमें बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कुल मिलाकर आपको इस सप्ताह रोजी-रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में आप परिवार या फिर इष्टमित्रों के साथ किसी धार्मिक या पर्यटन स्थल की यात्रा पर भी निकल सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

8 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपनी बुद्धि, विवेक और वाणी की बदौलत वह सब कुछ पाने में कामयाब रहेंगे जो वो पाना चाहते हैं। इस सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को हल करने के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपनों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस सप्ताह कारोबार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा इस दौरान कार्यक्षेत्र में बड़े से बड़ा कार्य अपने सीनियर और जूनियर की मदद से समय पर निबटाने में कामयाब होंगे। जो लोग विदेश में करिअर या कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत हैं, उनके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरंदाज कर दें तो सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

9 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर या कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशबरी सुनने को मिल सकती है। इससे आपके आपके भीतर उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान रोजी-रोजगार के लिए की गई यात्राएं मनचाही सफलता दिलाएंगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होंगे। सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता दूर हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में विस्तार के योग बनेंगे। इस दौरान व्यवसाय से संबंधित यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। कामकाजी महिलाओं को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे उनका कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल कहा जाएगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

10 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर 
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम उठाने से पहले खूब सोच-विचार करने की जरूरत रहेगी। करिअर हो या फिर कारोबार आपके द्वारा की गई थोड़ी सी भी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का बोझ और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं तो वहीं विरोधी उनके कार्य में अड़गे डालने का कार्य कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आपकी सेहत भी आपके सोचे हुए कार्य को पूरा करने में बाधक बन सकती है। इस दौरान मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को दूसरों पर भरोसा या अपेक्षा करने से बचना चाहिए, अन्यथा समय पर मदद नहीं मिलने पर परेशानी उठानी पड़ सकती है। धन के लेन-देन और निवेश करते समय खूब सावधानी बरतें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए कुछ राहत भरा रह सकता है। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें, अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें। शनिवार के दिन किसी दिव्यांग को शनि संबंधी चीजों का दान करें। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

11 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह पूर्व में किए गए प्रयास और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि या जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से भूमि-भवन या वाहन आदि के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से देखें तो यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद बना हुआ है। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय से जुड़े लोगों का धन बाजार से अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कारोबार के विस्तार की योजना साकार रूप लेती हुई नजर आएगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान खान-पान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं। 
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

12 of 12
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से उन्हें अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में गुडलक काम करता हुआ नजर आएगा। इस सप्ताह आप सत्ता और शासन से जुड़े अधिकारियों की मदद से अपने अटके काम को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। जो लोग लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे, उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह बेहद शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं मनचाहा लाभ प्रदान करेंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी की इंट्री हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य नारायण को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और रविवार के दिन गेहूं का दान करें।
 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें