साप्ताहिक राशिफल 07 से 13 जुलाई 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
Saptahik Rashifal (07-13 July 2025): ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की दिशा एक बार फिर हमारे जीवन में नए संकेत लेकर आई है। जुलाई का यह दूसरा सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ समाचारों की सौगात लाएगा, तो कुछ के लिए यह समय आत्मनिरीक्षण और धैर्य की परीक्षा बन सकता है। कहीं करियर में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे, तो कहीं रिश्तों में आई दूरियां सुलझने लगेंगी। वहीं कुछ लोगों को इस सप्ताह संघर्षों से दो-चार होना पड़ सकता है, लेकिन सही दृष्टिकोण और प्रयास से हर चुनौती का हल निकल सकता है। Dakshinmargi Budh: ग्रहों के राजकुमार हुए दक्षिणमार्गी, इन राशियों को धनलाभ के साथ करियर में भी मिलेगी तरक्की
इस हफ्ते चंद्रमा और बुध की चाल, साथ ही शनि की दृष्टि कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपकी राशि के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं । तो आइए, जानते हैं 7 से 13 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल। Shukra Gochar 2025: 8 जुलाई से वृषभ समेत इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
विज्ञापन
2 of 13
इस दौरान भावुकता में आकर लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास करने की भूल न करें।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। इस दौरान भावुकता में आकर लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास करने की भूल न करें।
सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों के कार्य जब तक सिद्ध न हो जाएं, तब तक अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े अहम फैसलों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ और लाभदायक रहेगा। सप्ताह के मध्य में धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में आपकी सहभागिता रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप धैर्य और विवेक से अपनी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे, जिससे आपको अंततः कामयाबी भी मिलेगी। इस दौरान आपका मन कोलाहल से दूर किसी शांत जगह पर जाने का करेगा। आपका अधिक समय चिंतन-मनन में बीतेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। मेष राशि के जातक यदि अपने प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखना चाहते हैं, तो उन्हें अपने रिश्ते के बीच में किसी भी प्रकार का ईगो लाने से बचना चाहिए। उपाय: प्रतिदिन सिंदूर का तिलक लगाएं और हनुमत उपासना में चालीसा का सात बार पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
आपका जहां-तहां अटका धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा और आपके कोष की शोभा बढ़ाएगा।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और उन्नति प्रदान करने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको दैनिक कार्यों में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। आप सभी ओर से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर की आप पर विशेष कृपा बरसेगी।
सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों का क्रय कर सकते हैं। आपको भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। आपका जहां-तहां अटका धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा और आपके कोष की शोभा बढ़ाएगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजनाएं फलीभूत होंगी। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।
सप्ताह के मध्य में उन्हें बहुप्रतीक्षित शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है। शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा बढ़ेगी और एकाग्र मन से वे पढ़ाई-लिखाई पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह सामान्य रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपके अपने माता-पिता एवं अन्य परिजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति आकर्षण एवं लगाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। उपाय: प्रतिदिन सफेद चंदन का तिलक लगाएं और पूजा में श्री सूक्त का पाठ करें।
4 of 13
किसी लाभदायक योजना से भी जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। यदि आप व्यवसायी हैं और बीते कुछ समय से बाजार में मंदी का सामना कर रहे थे या फिर कारोबार में आपको मनमुताबिक लाभ की प्राप्ति नहीं हो रही थी, तो आपकी यह शिकायत इस हफ्ते दूर हो सकती है। इस सप्ताह आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। किसी लाभदायक योजना से भी जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष फलदायी रहने वाला है। आप स्वयं की बुद्धि एवं चातुर्य से अटके हुए कार्यों को पूरा करने में कामयाब होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय उत्तम फलदायक बना हुआ है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोग आपके परिश्रम और प्रयास की प्रशंसा करेंगे।
इस सप्ताह कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में स्थितियां आपके पक्ष में जा सकती हैं। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए उनका आदर करेंगे। उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में लोगों के उकसाने पर क्रोध करने से बचना होगा।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। इस सप्ताह आपकी चीजें कभी मन मुताबिक तरीके से बनती हुई नजर आएंगी, तो कभी आपको कार्यों में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ेगा। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी जो अक्सर भावनात्मक दबाव बनाकर आपको ठगने की या फिर कहें, अपना काम निकलवाने की कोशिश में लगे रहते हैं। आपको समझना होगा कि यह सप्ताह दया नहीं, दांव दिखाने का है। ऐसे में किसी भी निर्णय को लेते समय दिल के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करें।
नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य में लोगों के उकसाने पर क्रोध करने से बचना होगा। इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करके अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको सही होते हुए भी कुछ लोगों के सामने झुकना पड़ सकता है। इस सप्ताह विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से उचट सकता है और उनकी एकाग्रता में कमी आ सकती है। उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाएं तथा रुद्राक्ष की माला से "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
6 of 13
करियर की दृष्टि से यह समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सोने जैसा शुभ और लाभप्रद बना रहेगा। इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर आपके मन मुताबिक पूरे होते हुए नजर आएंगे। करियर हो या फिर कारोबार, हर जगह आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करते हुए मनचाही प्रगति हासिल करेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप शत्रु संबंधी मामलों में बड़ी विजय हासिल कर सकते हैं। करियर की दृष्टि से यह समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। विशेष रूप से विदेश संबंधी कार्य करने वालों के लिए यह अत्यंत ही अनुकूल समय रहने वाला है।
इष्ट-मित्रों के सहयोग से आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। सरकारी कार्यों में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन, वाहन आदि क्रय करने के लिए स्थिति शुभ रहेगी। इस दौरान आपको माता-पिता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान परिवार संग अचानक से पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। आपके पारिवारिक सुख-संतोष में वृद्धि होगी। उपाय: प्रतिदिन भगवान भास्कर यानि सूर्य देवता को अर्घ्य देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ नहीं है।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।
साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिक कर्म, अधिक परिश्रम और अधिक प्रयास की आवश्यकता रहेगी। यदि आप आलस्य और अभिमान छोड़कर ऐसा करने में कामयाब रहते हैं, तो आप जीवन में आने वाली सभी अड़चनों को दूर करते हुए अंततः सफलता एवं लाभ प्राप्त करेंगे। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह समय का सदुपयोग और संबंधों का आदर करने की आवश्यकता भी रहेगी।
सप्ताह के पूर्वार्ध में इष्ट-मित्रों से अधिक उम्मीद न रखें, क्योंकि इस दौरान उनसे समय पर मदद न मिलने पर आपके भीतर निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। इस दौरान आपको ऋण, रोग और शत्रु से बचना होगा। यदि आप कारोबारी हैं तो धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें।
भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ नहीं है। ऐसे में इन विषयों में सोच-समझकर निर्णय लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह प्रेम-प्रसंग में कदम बढ़ाते समय सावधानी बरतें तथा उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें तथा उसकी सेहत का विशेष ख्याल रखें। उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश अष्टकम् का नित्य पाठ करें।
8 of 13
सप्ताह के मध्य में आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उसमें बड़ी पूंजी लगा सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।
साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक फल लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको प्रत्येक कार्य में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपके आर्थिक स्रोतों में वृद्धि होगी। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे, तो इस सप्ताह किसी इष्ट-मित्र की मदद से आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है।
सप्ताह के मध्य में आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उसमें बड़ी पूंजी लगा सकते हैं। साझेदार और कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। अटकी हुई योजनाओं में गति आने से आपके भीतर सकारात्मकता बढ़ेगी और आप दोगुने जोश के साथ कार्य करेंगे।
इस सप्ताह आपका अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आपका भौतिक सुख-साधनों एवं विपरीत लिंग के प्रति प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप पहले से प्रेम संबंध में बने हुए हैं, तो लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से कोई बड़ा सरप्राइज़ गिफ्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष की तरफ से सुख-सहयोग मिलने की संभावना बनेगी। सेहत सामान्य रहेगी। उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
9 of 13
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो सप्ताह के पूर्वार्ध में भुगतान के अटकने की समस्या आ सकती है।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: गूढ़, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, रहस्यमय।
साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही थोड़ा खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। पूरे सप्ताह तमाम तरह की उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों के बने रहने के बावजूद यदि आप धैर्य और विवेक को बनाए रखते हैं, तो चीजें अंततः आपके पक्ष में जाएंगी। कहने का तात्पर्य यह है कि आप जितनी सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे, उतनी ही सफलता और लाभ प्राप्त होगा।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो सप्ताह के पूर्वार्ध में भुगतान के अटकने की समस्या आ सकती है। इस दौरान आपको जोखिम भरे निवेश अथवा धन उधार देने से बचना चाहिए। अपनी देनदारियों को समय से चुकाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभता लिए रहेगा। इस दौरान रोज़ी-रोज़गार के संबंध में की गई यात्राएं शुभ साबित होंगी।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर के साथ वाद-विवाद करने से बचें। इस सप्ताह पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कमी देखने को मिल सकती है। उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
10 of 13
व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।
साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा। इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा इष्ट-मित्रों की मदद से करियर-कारोबार से जुड़ी चिंता या मुश्किलें दूर होंगी। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में ऋण-रोग आदि से मुक्ति मिल सकती है। साझेदार से अपेक्षित सहयोग मिलने से कारोबार में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए उनके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम और प्रयास सफल होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा हफ्ता आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
आपके मधुर व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। सगे भाई-बहनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। आप पर माता-पिता का विशेष स्नेह रहेगा। उनके द्वारा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा। मैरिड लाइफ सुखमय बनी रहेगी। उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्रनाम अथवा नारायण कवच का पाठ करें।
11 of 13
सप्ताह की शुरुआत में धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।
साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सही और गलत तथा अपने और पराए के बीच फर्क करने में मुश्किलें आ सकती हैं। आप किसी भी निर्णय को लेने में असमंजस की स्थिति से गुजरेंगे, जिसके चलते गलत निर्णय लेने की आशंका बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो सप्ताह की शुरुआत में धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ वाद-विवाद करने से बचें। दूसरों के मामले में दखल देने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें। रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। पूरे सप्ताह क्रोध से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है।
किसी भी कठिन परिस्थिति में अपना साहस और संयम न खोएं। प्रेम संबंध में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। उपाय: प्रतिदिन देवों के देव महादेव की विधिविधान से पूजा एवं रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
12 of 13
इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।
साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आप सभी क्षेत्रों में अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों का हल आपसी बातचीत से निकलेगा। इस दौरान आपके स्वभाव में कुछ तेजी देखने को मिलेगी। आप अपने साहस और पराक्रम से बड़े से बड़े कार्य को सरलता से, समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। आप अपने धन का उचित उपयोग करते हुए उसे बढ़ाने का कार्य करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में पूर्व में किए गए निवेश से विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। प्रेम-प्रसंग में लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी।
एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। संतान पक्ष से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय इष्ट-मित्रों अथवा परिजनों के साथ धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को शमी अथवा बेलपत्र चढ़ाकर शिव महिमा स्तोत्र का पाठ करें।
कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से सहयोग और समर्थन मिलने में कमी आ सकती है।
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
स्वभाव: संवेदनशील, कल्पनाशील, सहानुभूतिपूर्ण, आध्यात्मिक।
साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में उन्हें पूरे हफ्ते अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचते हुए अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उठा-पटक लिए रहने वाली है। इस दौरान उनके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से सहयोग और समर्थन मिलने में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है।
इस दौरान उनका मन पढ़ाई से इतर कार्यों में लगेगा। उन्हें मन मुताबिक सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आपको अपनी जमा पूंजी सही जगह पर निवेश करने पर ही लाभ की प्राप्ति संभव हो पाएगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यधिक प्रतिकूल है।
इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में इस दौरान अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें और लोगों के साथ तकरार करने से बचें। मीन राशि के जातक प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने से बड़ों की सलाह की अनदेखी करने से बचें। उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीराम की विधि- विधान से पूजा करते हुए राम रक्षास्तोत्र का पाठ करें।