फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 07 July : कर्क राशि वालों के दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Mon, 07 Jul 2025 06:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Rashifal Today 07 July: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
07 jजुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 07 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी। प्रिय से अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी और प्रेम और रोमांस के मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और ससुराल से झगड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन ज्यादा बढ़िया नहीं है, उन्हें भी सावधानी बरतनी होगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे। हालांकि मिलना संभव नहीं हो पाएगा। शादीशुदा जातकों को साथ में वक्त बिताने का पर्याप्त समय मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। उनकी भावनाओं को समझें। जो लोग प्रेम जीवन में भी हैं, उन्हें भी आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  दांपत्य जीवन में तनाव में कमी मिलेगी। अगर जीवनसाथी से रिश्ते बिगड़ चुके हैं तो वे सामान्य होंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवनसाथी और आपके बीच तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है। अपने प्रिय से दिल की बातें करेंगे। रोमांस का अवसर भी मिलेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है। आज प्रियतम से रोमांसभरी बातें होंगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। आज प्रियतम आपके ऊपर शक कर सकता है। उनके शक को दूर करें। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव बना रह सकता है। विवाहोत्तर संबंध से दूर रहें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको धन्य करेगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। अपने रिश्ते के बारे में आप अपने घरवालों से चर्चा करेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा और आप खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन के लिए आज से आज का दिन कमजोर रहेगा। आपके खर्चे भी बढ़ेंगे और सेहत भी बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): दांपत्य जीवन में जीवन साथी से किसी बात को लेकर आप की झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज हर कदम सावधानी से रखना चाहिए।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें