अगस्त का आखिरी सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
अगस्त का आखिरी सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको किसी नए कॉन्ट्रैक्ट की प्राप्ति होगी। अगर आप फील्ड पर काम करते हैं, तो समय अच्छा रहने वाला है। खास बात यह है कि इस राशि के व्यापारियों को कार्य विस्तार का अवसर मिलेगा। लाभ की प्राप्ति संभव है। करियर को लेकर कई महत्वपूर्ण शुभ समाचार आपको मिलेंगे। कार्य आसानी से बिना किसी परेशानी के पूरे होते हुए आपको नजर आएंगे। घर में किसी बदलाव को करना चाह रहे थे, तो वह मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। प्रेम प्रसंग में खुशियां बनी रहेगी।