Saptahik Rashifal 25-31 August 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
इस सप्ताह 25 से 31 अगस्त 2024 तक सभी राशियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। कुछ राशियों को अपने प्रयासों में सफलता और मनचाही उपलब्धि हासिल होगी, तो वहीं कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्कता और समझदारी से काम लेना इस दौरान बेहद जरूरी होगा। हर परिस्थिति में धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखना आपकी सफलता की कुंजी साबित होगा। चमत्कारिक रमल ज्योतिष विद्या बताती है सटीक भविष्य, भगवान शिव ने सती को खोजने के लिए किया था प्रयोग
सप्ताह के दौरान परिस्थितियां अक्सर बदलती रहेंगी, जिससे आपको अनुकूल परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाने के साथ ही कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखना और सही सलाहकारों से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा। ध्यान रखें कि आपकी सोच और व्यवहार आपके पूरे सप्ताह के अनुभव को सकारात्मक या नकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं। इसलिए सतर्कता और संयम के साथ हर कदम उठाना इस समय सबसे बेहतर रहेगा। Budh Gochar: अगस्त माह के अंत में बुध ग्रह करेंगे सूर्य की राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
विज्ञापन
2 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अनुकूल रहेगी और इस दौरान आप अपनी प्रतिभा और हुनर के बल पर अपना श्रेष्ठ देने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए निर्णयों और कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत शुभता एवं लाभ लिए रहेगी। इस दौरान आप कारोबार में प्रगति और लाभ से संतुष्ट नजर आएंगे।
व्यवसाय से जुड़ी यात्रा सफल और सार्थक साबित होगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। इस दौरान भूलकर भी अधिक लाभ के चक्कर में जोखिम भरा निवेश न करें और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें।
नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में उच्च अधिकारी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर के निजी मामलों में आवश्यकता से अधिक दखलंदाजी न करें। लव पार्टनर पर आपका हावी होना आपके संबंधों को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर 'सूर्याष्टकं' का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।
साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। करियर हो या कारोबार, दोनों जगह चीजें कभी बनती तो कभी बिगड़ती नजर आएंगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपके धैर्य और विवेक की परीक्षा रहने वाली है। यदि आप लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलते हैं और समस्याओं से घबराए बगैर उनका एक-एक करके समाधान निकालने का प्रयास करते हैं, तो निश्चित मानिए आपकी कोशिश रंग लाएगी। भूलकर भी हताश और निराश होकर समस्याओं से भागने की गलती न करें।
सप्ताह की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहने वाली है, लेकिन उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान व्यवसाय में आपको मंदी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक मामलों की व्यस्तता के चलते आप अपने करियर-कारोबार में थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे।
इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहे, इसके लिए लोगों की भावनाओं की कद्र करें। विशेष रूप से माता और जीवनसाथी के साथ विनम्रता से पेश आएं। प्रेम संबंध में किसी भी गलतफहमी को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर सफेद चंदन से तिलक लगाकर पूजा करें और 'रुद्राष्टकं' का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। घर-परिवार से लेकर करियर-कारोबार में चीजें अनुकूल बनी रहेंगी, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप कहीं अति उत्साह में कोई गलती न कर बैठें। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर घर, लोगों के साथ बातचीत करते समय आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी। आपको यह समझना होगा कि आप कहते क्या हैं और दूसरों तक पहुंचता क्या है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। प्रतियोगिता- परीक्षा आदि की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह उपलब्धि लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने द्वारा किए गए परिश्रम और प्रयास के बेहतर परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध में खानपान और दिनचर्या सही रखें। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य का आशीर्वाद और स्नेह आपको प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर 'गणेश चालीसा' का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: चंद्र
स्वभाव: भावुक, संवेदनशील, परिवारप्रिय, सुरक्षात्मक।
साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों को "सावधानी हटी, दुर्घटना घटी" का स्लोगन हर समय याद रखना होगा। करियर हो या फिर कारोबार, किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके धन एवं मान दोनों की हानि करा सकती है, इसलिए किसी भी कार्य को खूब सतर्क होकर और सूझबूझ के साथ करें। किसी भी कार्य को कल पर टालने या उसमें आलस्य करने से बचें।
सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। उन्हें अपने अधीनस्थों और सहकर्मियों से अपेक्षाकृत कम सहयोग और समर्थन मिल पाएगा। घर-परिवार के लिए भी समय न निकाल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा के भी योग बन सकते हैं। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाना चाहिए तथा अपने सामान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रेम प्रसंग में सावधानी अपेक्षित है। उतावलेपन या फिर बेवजह के दिखावे के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी से शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और 'शिव चालीसा' का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
साप्ताहिक राशिफल
छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरअंदाज कर दिया जाए, तो सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर, मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शुभ फल की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों आप पर मेहरबान नजर आएंगे। आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा।
आप अपनी सूझबूझ से कई बड़े मसलों का हल निकालने में इस सप्ताह कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के मध्य में किसी सरकारी निर्णय या अधिकारी से लाभ हो सकता है। छात्रों की अध्ययन एवं लेखन के प्रति रुचि बढ़ेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में उन्हें मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सेहत सामान्य बनी रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है।
यदि आपकी किसी के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो इस सप्ताह किसी मित्र की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर स्वजनों के साथ रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। प्रेम प्रसंग में खुशियां और आत्मीयता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में केसर का तिलक अर्पित करें तथा 'श्री विष्णु सहस्रनाम' का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।
साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछेक घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। निजी समस्याओं के चलते आपके कामकाज भी प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान बेवजह के कार्यों के चलते आप अपने मूल लक्ष्य से भटक सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। अपनी योजनाओं का खुलासा उनके पूरा होने से पहले किसी को भी न बताएं, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं।
सप्ताह के मध्य में किसी पुरानी बीमारी के उभरने या फिर मौसमी बीमारी के संपर्क में आने से शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिलने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च भी आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे सच बोलने से बचना चाहिए जिससे किसी को दुख हो या फिर आपके रिश्तों में कड़वाहट आए। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की इच्छाओं और भावनाओं का ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में 'नारायण कवच' का पाठ करें।
8 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।
साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्य समय पर नहीं पूरे होने पर आपका मन खिन्न रहेगा। छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने में आपको अधिक समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर का सपोर्ट अपेक्षाकृत कम मिल पाएगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें।
सप्ताह के मध्य का समय आर्थिक दृष्टिकोण से परेशानी लिए रहने वाला है। यह समय सेहत, संपत्ति और संबंधों की दृष्टि से प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने ही आत्मीयजनों का विरोध झेलना पड़ सकता है। कुल मिलाकर रिश्ते-नाते या फिर कहें पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत तक आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर आपको किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में मदद मिलेगी। इस दौरान परिजनों से अच्छा व्यवहार स्थापित होगा। सप्ताह का उत्तरार्ध कारोबार की दृष्टि से सम रहने वाला है। हालांकि इस दौरान जोखिम भरे निवेश करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाकर पूजा करें और 'दुर्गा चालीसा' का पाठ करें।
9 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: गूढ़, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, रहस्यमय।
साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। आप विभिन्न क्षेत्रों में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप बेरोजगार हैं, तो रोजगार प्राप्ति के अवसर बनेंगे। यदि नए कारोबार की योजना बना रहे थे तो उसमें सफलता मिल सकती है।
सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा क्योंकि इस दौरान आप अत्यधिक कार्य अथवा मौसमी बीमारियों के कारण बीमार पड़ सकते हैं। इस दौरान खानपान और दिनचर्या सही रखें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह विशेष लाभ की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। हालांकि धन का लेनदेन और निवेश सावधानी के साथ करने की जरूरत बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान अपना समय व्यर्थ में गंवाने से बचते हुए अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। ऐसा करने पर आप समय की शुभता का अधिक लाभ उठा पाएंगे। रिश्ते-नाते अनुकूल बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन का लाभ होने की संभावना है।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में 'हनुमान चालीसा' का सात बार पाठ करें।
10 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
स्वभाव: उत्साही, ज्ञानप्रिय, स्वतंत्र, दयालु।
साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कुछेक बड़े बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कार्य में लापरवाही करने से बचना चाहिए। ध्यान रहे आलस्य और अभिमान, ये दो चीजें आपके काम को बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ मिलजुलकर चलना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में भाग्य का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पाने से कई मामलों में सफलता नहीं मिल पाएगी। इस दौरान आपका मन कुछेक समस्याओं को लेकर खिन्न रहेगा। हालांकि कठिन समय में आपके शुभचिंतक आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे, जिनकी सहायता से सप्ताह के उत्तरार्ध तक स्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी और आप अनुकूलता का अनुभव करेंगे।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी के साथ लेने होंगे। इस सप्ताह आपको बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। एक दिन लाभप्रद तो दूसरे दिन मंदी भरा। ऐसे में किसी भी योजना या कारोबार में सोच-समझकर पैसा लगाएं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में सावधानी से कदम बढ़ाएं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
11 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।
साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि के लिए यह सप्ताह मनचाहे फल देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्य में मनचाही सफलता के कारण आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई चिंता दूर होने से आप सुकून महसूस करेंगे। इस दौरान आपको सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है।
कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। अधिकारियों से अच्छे संबंधों का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी तमाम समस्याओं का समाधान इस सप्ताह निकल आएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए हुए है। पूरे सप्ताह मकर राशि के कारोबारियों को अनुकूलता मिलेगी। हालांकि किसी योजना में निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें।
इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। उन्हें उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
12 of 13
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: गुरु, शनि (पारंपरिक), यूरेनस (आधुनिक)
स्वभाव: नवीन विचारक, स्वतंत्र, सामाजिक, मानवतावादी।
साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कुछेक कार्यों के लिए अपने मित्रों या परिजनों की मदद लेनी पड़ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक समस्या का समाधान इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से निकल आएगा।
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस सप्ताह किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें। सप्ताह के मध्य में आपका स्वास्थ्य पक्ष कुछ प्रभावित रह सकता है। इस दौरान आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुंभ राशि के लोगों को इस दौरान पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत का विशेष ख्याल रखें। इस सप्ताह आपको परिवार के सदस्यों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अनुकूल रहेंगे। कठिन समय में आपका लव पार्टनर मनोबल को बढ़ाने का कार्य करेगा। भाई-बहनों का उत्तम सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन राशि
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: बृहस्पति
स्वभाव: संवेदनशील, कल्पनाशील, सहानुभूतिपूर्ण, आध्यात्मिक।
साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घरेलू चिंताएं सता सकती हैं, जिसका प्रभाव आपके कामकाज पर भी पड़ेगा। इस दौरान भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति को लेकर स्वजनों के साथ वाद-विवाद हो सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।
नौकरीपेशा लोगों के सिर पर इस सप्ताह कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन अपने लक्ष्य से हटकर बेवजह के कार्यों में लग सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी कार्य को सावधानी के साथ करने की जरूरत रहेगी। भूलकर भी किसी की आलोचना न करें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। विशेष रूप से मौसमी बीमारियों के प्रति खूब सतर्क रहें। इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन या दिखावे से बचें, अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।