फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना : मई महीने के पहले सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 03 May 2021 12:48 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
राशि
मेष राशि
सप्ताह का आरंभ काफी मिलाजुला रहेगा। कार्य व्यापार में भी उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। यह भी संभव है कि जितनी मेहनत करें उतना लाभ न मिले। कोई नया कार्य आरंभ करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। सप्ताह के मध्य भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। किसी संबंधी अथवा मित्र से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें 18 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए कोई भी कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें उसमें पूर्णरूप से सफल रहेंगे। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक संस्थाओं तथा अनाथालय आदि में बढ़चढ़ कर दान पुण्य करेंगे। सामाजिक पद तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि
सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा इसलिए हर कार्य निर्णय बहुत साहस और संयम के साथ करने की आवश्यकता है । कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन परेशानियों में कमी लाएगा कार्य व्यापार में भी उन्नति के योग। 03 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
राशि
कर्क राशि
संपूर्ण सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे । सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दें। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है सावधान रहें। सप्ताहांत ग्रह गोचर की अनुकूलता समस्याओं में कमी लाएगी। 6 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
सप्ताह कई तरह के अप्रत्याशित समाचार देने वाला रहेगा। आरंभ में स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ेगी। गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें और कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझने से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। सप्ताह के मध्य मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी सप्ताहांत पुनः स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 9 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
सप्ताह का आरंभ संतान संबंधी चिंता में कमी लाएगा। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो बिलम्ब न करें। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रु बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। सप्ताहांत ग्रह स्थितियां अनुकूल होंगी, चिंता मुक्त होंगे।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
सप्ताह के आरंभ में अशुभ समाचार से मन अशांत रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन तनाव में कमी लाएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। सप्ताहांत गुप्त शत्रुओं से बचें, 7 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए कई तरह से अप्रत्याशित सुखद समाचार दिलाने वाला रहेगा। अपने साहस और सौम्य स्वभाव के बलप र विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह तथा तनाव बढ़ सकता है इसके लिए चिंतनशील रहें। सप्ताहांत गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन मान सम्मान की वृद्धि करेगा। 5 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि
सप्ताह के आरंभ में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। मकान अथवा वाहन के क्रय का भी योग। सप्ताह के मध्य सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म एवं आध्यात्मिक के प्रति गहरी रुचि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। 7 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि
सप्ताह के आरंभ में किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक तनाव रहेगा किंतु, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। शीर्ष अधिकारियों से भी सहयोग की उम्मीद। मकान-वाहन के क्रय का भी योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद न होने दें। 6 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक व्यय और भागदौड़ की अधिकता रहेगी। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सावधानी पूर्वक करें,वाहन दुर्घटना से बचें। मित्रों एवं संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। सप्ताह के मध्य ग्रहों में आया परिवर्तन कार्य-व्यापार में उन्नति देगा। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के योग। बहुत पहले का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।   4 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
सप्ताह काफी मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। कार्य व्यापार सामान्य रहेगा किंतु, मान सम्मान की वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ेगी। अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन करने में पूर्णरूप से सफल रहेंगे । परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधित वार्ता भी इस सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग । प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। 6 तारीख को रहें जरा बचके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें