फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (01 से 31 मई) : मेष से लेकर मीन राशि तक, मई महीने में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 03 May 2021 06:17 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। भाग्योन्नति तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में रूचि बढ़ेगी और दानपुण्य भी करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह का शोधपरक और रचनात्मक कार्य करके अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी। 26 और 27 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि-
माह के मध्यकाल में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों को सुअवसर आएगा। साझा-व्यापार भी करना चाहे तो अवसर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह का सरकारी टेंडर भी हासिल करना चाहें तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। मई के तीसरे सप्ताह से ग्रहों में आए परिवर्तन के परिणाम स्वरूप उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी कटुता आ सकती है। 24, 25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि-
माह का आरंभ स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ा सकता है इसलिए अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपकी ऊर्जाशक्ति भी देखने लायक होगी। अपनी रणनीतियों एवं योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करते रहेंगे तो वह अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद पैदा न होने दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। 30, 31 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
राशि
कर्क राशि
माह कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। अंत समय में सफलता मिलने से आपको अपार खुशी मिलेगी। यात्राओं की अधिकता रहेगी। वाहन दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागों से संबंधित कार्यो का भी निपटारा होगा। 05 और 04 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
संपूर्ण माह आपके लिए हर तरह से कामयाबी दिलाने वाला रहेगा विशेष करके विद्यार्थियों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। आविष्कारक कार्यों में महारत हासिल करेंगे। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों  तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग। इस माह में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। 22, 23 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
माह के आरंभ में कई तरह की नई नई चुनौतियां आएंगी किंतु, अपने सौम्य स्वभाव और साहस के बल पर उन पर आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। अधिक खर्च से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा धर्म-कर्म के मामलों में बढ़  चढ़कर हिस्सा लेंगे। 10 और 11 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
संपूर्ण माह आपके लिए कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व्यापार के प्रति जो भी निर्णय लेंगे पूर्णरूप से सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। ससुराल पक्ष से भी कुछ मनमुटाव रहेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए तो समय किसी वरदान से कम नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े विवाद से भी दूर ही रहें। जहांतक संभव हो कार्यक्षेत्र से कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। 13 और 14 तारीख को रहें जरा बचके।
 

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर माहपर्यंत सफलताओं का सिलसिला जारी रख पाएंगे। ग्रह-गोचर की अनुकूलता के परिणामस्वरूप नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। शासन क्षमता में वृद्धि होगी जो भी निर्णय लेंगे लोगों द्वारा उसकी सराहना की जाएगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन के क्रय का संकल्प भी पूर्ण करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। 10, 11 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि
माह का आरंभ हर तरह से सफलताओं के नए द्वार खोलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। काफी दिनों का दिया गया था वापस मिलने की उम्मीद। महिलाओं के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करने का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अच्छा रहेगा। 17 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि
माह के आरंभ में भागदौड़ की अधिकता रहेगी जिसके परिणामस्वरुप आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। विदेशी मित्रों और संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। 05, 06 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
संपूर्ण माह हर तरह से सफलता दिलाने वाला रहेगा कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उसे दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे किंतु जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। विदेशी मित्रों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। 22, 23 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
माह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय के साथ होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। एक बार जो निर्णय ले लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 24 और 25 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें