मेष राशिः कई मामलों में आपकी परेशानी दूर होगी
यदि पिछले कुछ दिनों से कुछ ऐसा जिसे आप करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं तो प्रयासरत रहें इस सप्ताह आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने जीवन में एक नयेपन को महसूस कर सकते हैं। करियर को लेकर भी आपकी परेशानी दूर हो सकती है हो सकता है आपको कोई बेहतर अवसर उपलब्ध हो। व्यवसायी हैं तो अपनी नई परियोजना को सिरे चढ़ाने का यह उचित समय है। आपका रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छा रहने की संभावना है। अपने साथी के साथ कहीं घुमने का कार्यक्रम बनायें, साथी के साथ बिताया यह समय आपके लिये एक खुशियों से परिपूर्ण यादगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: इस सप्ताह काफी लाभ मिलने के आसार हैं
2 of 12
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
हाल ही में विद्यार्थी जीवन से कामकाजी जीवन की शुरुआत करने के इच्छुक जातकों को अपने क्षेत्र में शुरुआत का बेहतर अवसर मिल सकता है। करियर और व्यवसाय के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिये दिशा निर्धारक हो सकता है। आपका स्वभाव भी काफी अच्छा रहने के आसार हैं जिससे आप अपने आस पास एक सकारात्मक उर्जा के संचार को महसूस कर सकेंगें। आर्थिक रुप से भी आपको इस सप्ताह काफी लाभ मिलने के आसार हैं। रुका हुआ पैसा या पूर्व में किये निवेश से धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य की ओर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत महसूस हो सकती हैं, अपने जीवनसाथी और परिजनों की सेहत के प्रति भी सचेत रहें।
विज्ञापन
मिथुन राशिः आर्थिक रुप से सप्ताह आपके लिये मुला-जुला रहने के आसार हैं
3 of 12
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशि:
यह सप्ताह आपके लिये बदलावों से भरा सप्ताह हो सकता है, घर से लेकर दफ्तर, व्यवहार से लेकर विचार किसी भी क्षेत्र में बदलाव करने पड़ सकते हैं। सच्ची निष्ठा से प्रेम करने वाले प्रेमी जातकों के लिये सप्ताह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिये तैयार रहें। इस मामले में जो होता है अच्छे के लिये होता है सोच कर अपने आपको विषाद में पड़ने से बचा सकते हैं और एक नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहने के आसार हैं। आर्थिक रुप से सप्ताह आपके लिये मुला-जुला रहने के आसार हैं। जिस गति से पैसा आ रहा है उसी गति से खर्च होने के भी आसार हैं।
कर्क राशिः आर्थिक रुप से आपको बचत करने पर ध्यान देने की जरुरत है
4 of 12
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशिः
कुछ छोटी मोटी चिंताओं को नजरअंदाज कर दें तो यह सप्ताह आपके लिये काफी मस्ती भरा रहने के आसार हैं। परिवार व दोस्तों के साथ बिताने के लिये भरपूर समय मिलने के आसार हैं। यदि आप कहीं घूमने का कार्यक्रम बना रहे हैं तो सावधान रहें विशेषकर स्वयं वाहन चलाने से बचें दुर्घटनाग्रस्त होने के आसार हैं। कार्यस्थल पर स्थिति सामान्य रहने के आसार हैं। व्यवसायी जातक नई परियोजना का खाका तैयार कर सकते हैं। निवेश करने के लिये भी यह समय उचित है। आर्थिक रुप से आपको बचत करने पर ध्यान देने की जरुरत है। कुछ खर्चों में कटौती करेंगें तो राह आसान होगी।
विज्ञापन
सिंह राशिः अधिकारियों से बहस में न ही पड़ें तो बेहतर होगा
5 of 12
सिंह राशि
इस सप्ताह दूसरों का मूल्यांकन करने की बजाय अपने अंदर अपनी क्षमताओं को आंकने की जरुरत है। हर काम को सावधानी से अंजाम दें। सहकर्मियों, वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी में न ही पड़ें तो बेहतर होगा। व्यावसायिक रुप से भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है क्लाइंट के साथ अच्छे से डील करें और सपष्टता से सारी चीजें उनके सामने रखें, गलतफहमी पैदा होने की प्रबल संभावनाएं हैं। इसी तरह विवाहित जातक जीवनसाथी और अविवाहित प्रेमी जातक भी अपने साथी की भावनाओं का ध्यान रखें व लगातार संवाद करते रहें अन्यथा गलतफहमी से मनमुटाव और मनमुटाव से स्थिति तनाव तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
कन्या राशिः इस हफ्ते आपके खर्च बढ़ने वाले हैं
6 of 12
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्त रहने की संभावना है। आपको लग सकता है जैसे हर तरफ से जिम्मेदारियां निभाने का बोझ किसी ने आप पर रख दिया है। लेकिन अपनी सकारात्मक उर्जा और रचनात्मक शैली से आप लक्ष्यों को कुशलता से हासिल कर लेंगें। इतनी मेहनत के बाद मिली सफलता पर साथियों द्वारा आपकी प्रशंसा में कहे दो शब्द आपको एक यादगार खुशी का अहसास करा सकते हैं। कामकाज के दबाव के चलते परिवार को समय न दे पाने की कमी खलेगी लेकिन सप्ताहांत पर परिजनों की तमाम शिकायतों का निवारण करने का अवसर आपको मिल सकता है। अपनी जेब संभाल कर रखें इस हफ्ते जेब ढीली होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
तुला राशिः आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है
7 of 12
तुला राशि
- फोटो : libra sign
जब मुसीबत आती है तो हर ओर से आती है आपके लिए भी यह सप्ताह कुछ इसी तरह का हो सकता है। हालांकि समस्याएं बहुत छोटी होंगी लेकिन इस समय वे आपको किसी पहाड़ से कम दिखाई नहीं देंगी। सबसे बड़ी समस्या आर्थिक रुप से होती है इस सप्ताह आपको भी आर्थिक तंगी का शिकार होना पड़ सकता है। इसी आर्थिक तंगी की वजह घरेलु कलह हो सकती है, जिसका प्रभाव कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता और कार्यकुशलता पर भी पड़ेगा। इसलिये जितना हो सके सप्ताहांत तक संयम बना कर रखें, सप्ताहांत पर आपके जीवन में भी फिर से उजाला होने और चेहरे पर खुशियों की किरणें बिखरने के आसार हैं।
वृश्चिक राशिः आर्थिक रुप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी
8 of 12
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
पिछले कुछ समय से यदि आप काफी कठिन समय से गुजरे हैं तो इस सप्ताह आपका कठिन काल समाप्त होने के आसार हैं। व्यावसायिक रुप से आपकी अधर में लटकी परियोजना को हरी झंडी मिल सकती है। निवेश करने के लिये भी यह उचित समय है। कार्यस्थल पर आपको अपने बेहतर प्रदर्शन का पुरस्कार मिल सकता है। आर्थिक रुप से आपकी स्थिति पहले से काफी बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है। प्रेमी जातकों के लिये काफी मस्ती भरा सप्ताह रहने की संभावना है। विवाहित जातकों का रोमांटिक जीवन भी काफी अच्छे से गुजरने और संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावना है। अपनी उन्नति के जश्न में परिवार के साथ मिलकर खुशियां मना सकते हैं।
धनु राशिः अनपेक्षित रुप से धन प्राप्ति का योग है
9 of 12
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
व्यवसायी जातकों के लिये यह सप्ताह सचेत रहने का है। विशेषकर शेयर बाजार में निवेश करने से फिलहाल बचें, अन्य मदों में भी निवेश करने से पहले एक बार हर पहलु से जांच पड़ताल अवश्य कर लें। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगें। यदि हाल ही में आपको नई जिम्मेदारियां मिली हैं तो अपने आप को साबित करने का यह बेहतर समय है। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलने के आसार हैं। विवाहित जातकों के संबंध और भी गहरे होने की उम्मीद है तो अविवाहित प्रेमी जातक भी एक अपने साथी के साथ बेहतर समय व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक रुप से सप्ताहांत आपको खुश कर सकता है। अनपेक्षित रुप से धन प्राप्ति का योग है।
मकर राशिः बचत के बारे विचार करें
10 of 12
मकर राशि
यह सप्ताह आपके लिये व्यक्तिगत रुप से कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। सब के होते हुए भी स्वयं को अकेला महसूस कर सकते हैं। इस समय परिस्थितियों को अपने पक्ष में न होता देख आप आवेश में आ सकते हैं जिससे आपके संबंधों में विच्छेद होने की नौबत आ सकती है। ऐसे में आपके लिये सलाह है कि स्वयं पर नियंत्रण रखें और धैर्य से हर चीज पर विचार करें। स्वयं का मूल्यांकन करेंगें तो हो सकता है आपको कहीं अपनी ही चूक मिल जाये। अपनी गलती को सुधार कर आगे बढ़ें। व्यावसायिक रुप से आपकी स्थिति जैसी है वैसी बनी रहेगी। वित्तीय रुप से आपको थोड़ा बचत करने पर विचार करना चाहिए।
कुंभ राशि: आर्थिक मामलों में सप्ताह ठीक रहेगा
11 of 12
कुंभ राशि
आपके लिये यह सप्ताह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का है। आपकी रचनात्मकता और कार्यकुशलता आपको दूसरों से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करेगी। वहीं अपनी संचार कुशलता से सामाजिक रुप से भी प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं। आपक किसी महफिल की शान बढा सकते हैं। परिवार के साथ भी काफी अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर आपको मिल सकता है। व्यावसायिक रुप से यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्त और दबाव भरा हो सकता है। लेकिन आपका दृष्टिकोण और कड़ी मेहनत लक्ष्यों तक आसानी से पंहुचा देगा। आर्थिक रुप से फिलहाल आपकी स्थिति ठीक-ठाक ही रहेगी। वर्तमान की बचत आपके भविष्य को सुरक्षित बना सकती है।
इस सप्ताह आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगें जिससे आप उत्साहित भी नजर आएंगें। आप काफी संतुलित जीवन का आनंद इस सप्ताह ले सकते हैं। अपने घर और दफ्तर में सांमजस्य बैठाना आपके लिये आसान रहेगा। कार्यस्थल पर अपने कार्यों को पूरा करने के साथ साथ स्वयं की संतुष्टी के लिये अपनी रुचिनुसार रचनात्मक कार्यों के लिये भी समय निकालने में किसी प्रकार की दिक्कत महसूस नहीं होगी। रोमांटिक रुप से आप एक बेहतर जीवन का आनंद लेंगें। अपने साथी के साथ कहीं दूर यात्रा पर निकलने के लिये यह उचित समय है। यह समय आपके लिये काफी यादगार और उत्साहवर्धक हो सकता है।