मेष राशि: प्रेम संबंधों को मधु की तरह मीठा बनाना चाहते हैं तब अपने भीतर परिवर्तन लाने का सोचें। खुदगर्जीपन पर उतरने की बजाय प्रेमी की भावनाओं का भी ख्याल रखें। बहुत ज्यादा मतलब परस्त होना भी ठीक नही है, हो सकता है निकट भविष्य में आपको पछताना पड़े। भावनात्मक रुप से आप जल्द ही कमजोर भी पड़ जाते हैं और बात ना बनने पर क्रोध में रोना भी आरंभ करते हैं। हो सकता है कि अपनी बात को मनवाने का यह भी आपका कोई हथियार हो! आप पहले भली भांति विचार कर लें कि आप प्रेमी जीवन से क्या अपेक्षा रखते है? प्रेमी पर भी थोड़ा रहम करें और सुकून की जिंदगी उसे भी जीने दें।
विज्ञापन
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
2 of 12
वृष राशि
वृष राशि: सप्ताह को प्रेमी जीवन के नजरिए से मिश्रित कहा जा सकता है। यदि आप उन्हें बेहतर बनाना चाहते हैं तो प्रयास करने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए। आपके प्रयासों के फलस्वरुप परिस्थितियों में थोड़ा सुधार देखा जा सकता है। स्थिति सुधरी नही तो बिगड़ेगी भी नहीं। आपको अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए। आप देखेगे कि आपका प्रेमी शिखर पर नहीं है लेकिन इतना नीचा भी नहीं है कि उसे आगे बढ़ाना नहीं चाहिए। प्रेम संबंधों में खट्टे मीठे अनुभव आमतौर पर रोज ही देखने को मिल जाते हैं। यदि ये सब ना हो तो आप जल्दी ही बोरियत महसूस करने लगेगें। साम्य के साथ आपको हालात सुधरते नजर आएंगे। आपके धीरज का मीठा फल सप्ताह के अंत में आपको चखने को मिल सकता है और आप एक रोमांटिक शाम का मजा अपने प्रेमी के साथ बिताकर ले सकते हैं।
विज्ञापन
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
3 of 12
मिथुन राशि
मिथुन राशि: आप एक रोमांटिक किस्म के व्यक्ति हैं और दूसरे लोगों को आपकी इस खासियत का पता नहीं होता है। लेकिन अपने रोमांटिक होने का पता अपने प्रेमी को तो दे सकते हैं अन्यथा आपको बोरिंग समझकर परेशानी में पड़ सकता है। सप्ताह के दूसरे भाग से आपको अपने दिल पर कतई नियंत्रण नहीं रहेगा और प्रेमी आपके इस रुप को देखकर कुछ समय के लिए हैरान हो सकता है। आपकी अच्छी हरकते और गुदगुदाने वाली बातों का एक अच्छा प्रभाव प्रेमी जीवन पर पड़ेगा और प्रेम संबंध गहरे होगें। आपके इस बदले रुप का ईनाम आपको प्रेमी द्वारा अवश्य मिलेगा।
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
4 of 12
कर्क राशि
कर्क राशि: डेट पर जाना चाह रहे हैं तब अपने जिद्द और अहंकार को एक तरफ रखकर ही जाए अन्यथा आप अपने हाथों से पूरी डेट का मजा खराब कर सकते हैं। नखरे दिखाने के लिए किसी अन्य समय को चुने बेकार में क्यूं आप दोनों के लिए परेशानी पैदा करने का काम कर रहे हैं। अपने अभद्र और अशिष्ट व्यवहार को आप अपनी परेशानी का नाम ना दें। अपने बुरे बर्ताव को छिपाने के लिए बहाने खोजना भी बंद करें। सप्ताह का आरंभ और मध्य भाग आपके पक्ष में फिर भी कहा जा सकता है लेकिन अन्य भाग आपके लिए अनुकूल कम ही रहेगा।
विज्ञापन
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
5 of 12
सिंह राशि
सिंह राशिः सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल ही कहा जाएगा। आप अभी तक जो प्लानिंग ही बनाते चले आ रहे हैं, वह सब आपकी सफल होने वाली हैं। इसलिए इस अनुकूल सप्ताह को हाथ से जाने ना दें और अपनी ख्वाहिशों को पूरा करें। यदि आप समझते हैं कि प्रेमी शायद हिचकिचाएगा तो यह आपकी गलतफहमी भी हो सकती है। आप चाहें तो एक ब्लाईंड डेट पर प्रेमी को ले जाकर सरप्राईज भी दे सकते हैं। यदि प्रेम संबंध अभी नए हैं तब तो आप अवश्य ही डेट पर जाएं और एक - दूसरे को साम्झने का मौका दें। सप्ताह के अंतिम भाग में किसी तरह का कोई जोखिम मोल ना लें और ना ही साथ में घूमने जाएं। लेकिन आप मोबाईल के माध्यम से जुड़े रह सकते हैं। आप भूतकाल में जो गलतियां कर चुके हैं उनसे छुटकारा पाने के लिए यह सप्ताह आपके पक्ष में कहा जा सकता है।
विज्ञापन
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
6 of 12
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशिः सप्ताह का आरंभ आपके लिए शुभ कहा जा सकता है, आप अपने कामकाज के सिलसिले में यदि बाहर जाते हैं तब अपने प्रेमी को भी साथ ले जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां आप एक पंथ दो काज कर सकते हैं अर्थात आफिस के काम के साथ आप रोमांस भरा समय भी प्रेमी के साथ गुजार सकते हैं लेकिन अपने प्रेमी के साथ आने की बात का जिक्र अपने मित्रों में भी ना करे अन्यथा आपके आफिस में इसका बुरा प्रभाव नजर आ सकता है। एक बात ओर जो सप्ताह के मध्य भाग में आपको ध्यान में रखनी है कि यदि आप नियमित रुप से अभी तक डेटिंग करते आ रहे हैं तब कुछ समय के लिए उस पर अंकुश लगाना होगा खासतौर से मध्य भाग व अंतिम भाग में। आपके ऊपर कुछ आरोप लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
7 of 12
तुला राशि
तुला राशि: सप्ताह आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन अंतिम भाग में शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े। आप सप्ताह के आरंभ से ही इसे रोमांचक व मजेदार बनाना चाहेगें। जिसमें आपका प्रेमी भी आपकी पूरी मदद करेगा। अपनी डेट को ज्यादा से ज्यादा रोमांचक व रोमांटिक बनाने का उत्साह आपके भीतर देखा जा सकता है। आपके अथवा प्रेमी के कुछ मित्र ऎसे भी हो सकते हैं जो आपकी इस डेट को बर्बाद करना चाहेगें जिसके लिए आपको होशियारी की जरुरत है। जहां तक हो सके आप इसका जिक्र किसी से ना करें भले ही वह आपका कितना भी खास मित्र क्यूं ना हो।
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
8 of 12
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि: सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा ही कहा जा सकता है। आप आरंभिक भाग में अपने प्रेमी के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं लेकिन घर की किन्हीं खास वजहों से आपको इसे रद्द करना पड़ सकता है। आपको मन मारकर नहीं बैठना चाहिए क्योंकि इसके तुरंत बाद आपको प्रेमी के साथ जाने का मौका मिल सकता है। अवसर छोटा ही सही लेकिन आप कुछ समय सुकून के प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। बाहर ना सके तो कोई बात नहीं आप एक रोमांटिक शाम को डिनर साथ कर सकते हैं। इस सप्ताह आप बहुत सी चीजों के साथ खेल भी खेल सकते हैं जिससे आपको बचने की आवश्यकता है।
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
9 of 12
धनु राशि
धनु राशि: सप्ताह का आरंभ आपकी मानसिक परेशानियों से हो सकता है। आप किसी ऎसी उलझन में पड़ सकते हैं जिससे बाहर निकलने का कोई रास्ता आपको नजर नहीं आएगा। कोई भी कदम उठाने से आपको कोई अनजान सा डर सता सकता है। सप्ताह के इस भाग में आप अपने भय को ही ज्यादा जीएंगे। यदि आप प्रेमी को बताना उचित समझते हैं तो अवश्य उससे बात करें और अपनी मानसिक पीड़ा का कोई हल निकालें। आप अपनी इन रोमंटिक समस्याओं का समाधान अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही ज्यादा बेहतर कर सकते हैं। सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ ही आपको अहसास होता जाएगा कि जिसे आप इतना बड़ा मुद्दा समझ रहे थे वास्तव में उतना बड़ा नही है। सप्ताह के मध्य और अंतिम भाग में आप थोड़ा चैन की सांस ले पाएंगे और प्रेम संबंधों में भी रोमांस नजर आएगा।
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
10 of 12
मकर राशि
मकर राशिः अभी उम्मीद का दामन इतनी जल्दी ना छोड़े और बुरी बातों को याद ही ना करें। पीछे मुड़कर देखने से क्या लाभ!! जो बीत गई सो बात गई। अभी बहुत से धागे उलझे पड़े हैं इसलिए धीरे-धीरे एक-एक कर के सुलझाने का प्रयास करेगें तो सिरे तक अवश्य ही पहुंचा जा सकता है। यह बात उन लोगों को ध्यान रखना चाहिए इनके संबंध में दूरी बढ़ती नजर आ रही है। गिले शिकवों को भूलकर प्रेमी से बातचीत आरंभ करें क्योंकि बिना बात किए गलतफहमियां ही पैदा होती हैं। आप दोनों मिलकर बात करेगें तो बहुत सी शिकायतें दूर करने का अवसर मिलेगा। संबंधों को आसानी से खत्म नहीं किया जा सकता है।
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
11 of 12
कुंभ राशि
कुंभ राशि: आपके प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला होगा। सप्ताह का आरंभ समय तो आपके हक में होगा और आप प्रेमी के साथ एक अच्छा समय बिताने का प्रयास भी करेगें लेकिन दूसरे भाग में आपको कुछ परेशानियां घेर सकती है और आप इनसे बचने के लिए प्रेमी से ही मुंह मोड़ लेगें। आपकी ये परेशानियां प्रेमी के कारण तो पैदा नहीं हुई हैं फिर आप प्रेमी से रुखा व्यवहार कैसे कर सकते हैं? प्रेमी से बातचीत बंद करने से और खुद को अकेला कर लेने से परेशानियां दूर नहीं हो जाएंगी।
इस हफ्ते किस राशि वालों के बनेंगे प्रेम संबंध, किनका हो सकता है ब्रेकअप
12 of 12
मीन राशि
मीन राशि: प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह का पहला और दूसरा भाग अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह आप नदी के दो किनारों की तरह साथ तो रहेगें लेकिन मिलन होना मुश्किल होगा। इस बात से आप व्याकुल से नजर आ सकते हैं लेकिन मन की बात को मन में ही रखते हुए प्रेमी से भी कुछ नहीं कहेगें। जो प्लानिंग आपने इस सप्ताह के लिए की होगी उनके पूरा होने की गुंजाईश कम ही होगी। हो सकता है कि आप दोनों को अपने प्रेमी जीवन को लेकर कुछ निर्णयों को लेने की आवश्यकता पड़ रही हो लेकिन आप दोनो में से कोई भी पहल ही ना करना चाह रहा हो। हवाई किले बनाते रहने से तो बात नहीं बनती है इसलिए व्यवहारिक होना भी बहुत आवश्यक है। अपनी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए उसका विकास भी होना जरुरी है।