यह अगस्त माह का तीसरा सप्ताह है। पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 24 से 30 अगस्त 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन
2 of 13
राशि
मेष साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जायेगा। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय रक्तचाप के रोग से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक स्थिति में अनुकूलता आएगी। यह प्रेम में आनंदित होने का समय है।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। भाग्य आपके साथ रहेगा। छात्रों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। कुछ लोग खुद में परिवर्तन महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें। व्यापार के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा वालों के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निरन्तरता का आभाव बना रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय आनंदित होंगे।
4 of 13
मिथुन
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जायेगा। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको लंबी यात्रा का सुख मिलेगा जिससे आर्थिक लाभ भी हो सकता है। जो लोग प्रशासन से परेशाान चल रहे हैं उनको कुछ राहत मिलेगी। रुके हुए कार्यो से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दन्त रोग से पीड़ा मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहेगा। बेवजह किसी से न उलझे अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही मिलेगा। इस समय आपको अनिर्णय की स्थिति से बचना होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। सप्ताह के प्रारम्भ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। इस हफ्ते नया व्यवसाय प्रारम्भ करने से बचें। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाये रखे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रोमांस के नजरिए से इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पिता का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। इस समय जातक को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। दूसरे का हित ध्यान में रखकर ही अपना कार्य बनाए। मान सम्मान की प्राप्ति इस समय आपको मिल सकती है। आर्थिक सुधारों के लिए किये गए प्रयास सफल होते दिखेंगे। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा। नया व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ो से बात अवश्य करें। नौकरी करने वाले अपने बॉस से मेल जोल बनाये रखें। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करते रहें।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। शत्रुओं से सावधानी बरतने की जरूरत है वरना धन हानि हो सकती है। जातक अति आत्मविश्वास में आकर कार्य करेगा जिससे उसे हानि उठानी पड़ेगी। जातक की आमदनी अच्छी नहीं रहेगी और व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। आप इस समय शारीरिक समस्या से जूझ रहे होंगे। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय कठिनाई से भरा होगा। नौकरी करने वाले लोग अपने बॉस से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है।
8 of 13
राशि
तुला साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातक के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आखिर में सब ठीक हो जाएगा। आर्थिक मामलों में यह समय आपके लिए सामान्य नहीं रहेगा। बीपी की समस्या वाले सावधान रहें। व्यवसाय करने वालो के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझे नहीं तो हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में नोकझोक की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगढ़ता आएगी।
9 of 13
राशि
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह मध्यम कहा जा सकता। भाग्य के भरोसे न बैठें। जीवनसाथी के सहयोग से भी लाभ मिलेगा। वाणी की अभिव्यक्ति से कुछ अच्छे सम्बन्ध बनेंगे। दैविक शक्तियों के प्रति आस्था का भाव प्रकट होगा। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा तो नौकरीपेशा वालों के लिए संयम बरतने की जरुरत है। वैवाहिक जीवन सम्बन्ध मधुर बना रहेगा। प्रणय संबंधों में अस्थिरता का माहौल रहेगा।
10 of 13
राशि
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जायेगा। बेवजह की यात्रा आपको परेशान कर सकती है। स्त्रियों से दूरी बनाये रखना ही बेहतर होगा। परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। यह समय आपके लिये धनाभाव का समय होगा। कमर की पीड़ा से थोड़ी निजात मिलने की सम्भावना है। व्यवसाय करने वाले या नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वालों के लिए नौकरी बदलने का अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा।
11 of 13
राशि
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेगें तभी आप-अपने मकसद में कामयाब हो पाएंगे। वाणी में संतुलन बनाए रखें। नए सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी। इस सप्ताह के अंत समय जातक की आमदनी अच्छी होने की सम्भावना है। त्वचा से सम्बंधित रोग इस समय आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए यह समय अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस सप्ताह सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक स्थिति में तालमेल की कमी आएगी। अपने प्रेम का इजहार करने में सावधानी बरतें।
12 of 13
राशि
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम माना जा सकता है। भौतिक वस्तुओं पर अत्यधिक खर्चा हो सकता है। नए अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस समय आपको वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आमदनी मिला जुला रहने के आसार है। पेट की समस्या आपको तकलीफ दे सकती है। नौकरी पेशा वाले जातकों के स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है। उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन में उठापटक बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो बड़े पदों पर विराजमान हों। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का पूरा लुत्फ आप ले पाएंगे। नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के आसार बन रहे है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असहज स्थिति उत्पन्न सकती है।