मीन राशि
सप्ताह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी, रुका हुआ धन भी आएगा किंतु, किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह का भी सामना करना पड़ेगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य भी संपन्न होंगे। सप्ताह के मध्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। 18 तारीख को रहें जरा बचके।