Vivah Jyotish Bhakoot Dosh: हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार विवाह से पूर्व वर और कन्या की कुंडली का मिलान किया जाता है। कुंडली मिलान या गुण मिलान वैदिक ज्योतिष में विवाह के लिए महत्वपूर्ण है। हिन्दू धर्म में विवाह बुजुर्गों और माता पिता के आशीर्वाद से संपन्न होते है , इसलिए विवाह के लिए कुंडली मिलान का काफी उच्च महत्व है। कुंडली मिलान के बाद ही विवाह निश्चित किए जाते हैं। कुंडली मिलान के माध्यम से ये पता चलता है की किस स्तर तक ग्रह वर और वधु को आशीर्वाद दे रहे है और कौन से ज्योतिष परिहार करने से विवाह में खुशियां आ सकती है।आइए जानते हैं, क्या है भकूट दोष और इसके उपाय।