फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 13 Jul 2024 06:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
13 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अभी आप जिस रिश्ते में हैं उसकी मिठास अलग ही है और आप इसके हर एक पल का मज़ा ले रहे हैं। एक दूसरे से कोई भी रहस्य न रखें बल्कि शेयर करें। इससे आपका संबंध विकसित होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने जीवन और रिश्ते का सम्मान करें। रिश्ते को कभी भी बोझ न समझें बल्कि इसके हर मोमेंट को ऐसे जीएं जैसे यह जीवन का अंतिम क्षण है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कोई खुशखबरी आपका इंतज़ार कर रही है जिससे आप जीवन के इस चरण को अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगे। अपने पार्टनर और अपने बीच में कोई भी गलतफहमी न आने दें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  अपने घर के मामलों के लिए व्यस्त कामों से समय निकालें और अपने प्यार करने वालो के सुझावों का सम्मान करें। आज आपकी खूबियों और व्यक्तित्व की ओर कोई आकर्षित हो सकता हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने पार्टनर से दूरियां कम करने के लिए कुछ ऐसे उपाय करें कि वो आपसे दूर होने की बात सोच भी न सके। प्यार में रचनात्मकता आपकी लवलाइफ को नयी रोशनी प्रदान करेगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने सोल मेट को समझने की कोशिश करें क्यूंकि रिश्ता केवल एक तरफ से ही नहीं निभाया जाता बल्कि इसके लिए दोनों की समझदारी और सूझबूझ होना ज़रूरी है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए ठीक ठाक है। आप और आपके पार्टनर ने स्वीटू के बीच में कोई अनबन है जिसे आप दोनों ख़त्म करना चाहते हैं तो साहस करके इन दूरियों को कम कर लें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आप में से कुछ आज अपने पार्टनर को रिझाने के लिए अपने व्यक्तित्व को बदलने की कोशिश कर सकते है लेकिन आपका आत्मविश्वास ही आपके व्यक्तित्व का हिस्सा है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने रोजाना के व्यस्त जीवन से छुट्टी लेकर आज आराम करें। यह समय अपने पार्टनर के साथ बिताने के लिए उपयुक्त हैं क्योंकि इस दौरान आप हर गलतफहमी को पिघला सकते हैं। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज आप बड़े कदम उठाएं और मजबूत दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में अपना ध्यान केंद्रित करें। यह न केवल आपके कार्यस्थल बल्कि आपकी रोमांटिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालेगा। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपकी लवलाइफ इससे शांतिपूर्ण और प्रेममय बनेगी। पूरे जोश और उत्साह से अपने जीवन के इस लम्हों का स्वागत करें। अपने सोलमेट पर ध्यान दें और उसकी इच्छाएं पूरी करें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन में आयी परेशानियों से निराश न हों क्योंकि यह अस्थिर हैं, जल्द ही आपकी सब समस्याएं दूर होंगी। मदद के लिए अपने स्वीटहार्ट को याद करें, उसका साथ आपको दुविधा से बचाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें