rashifal 2020
- फोटो : astrology 2020
कन्या राशि वालों के लिए वर्ष कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला है, आपके लिए ये वर्ष सामाजिक दायित्व की पूर्ति के लिए जाना जाएगा। मान सम्मान की वृद्धि तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। व्यापारिक वर्ग के लिए यह वर्ष वरदान की तरह मकान वाहन का सुख प्राप्त होगा। साहस और पराक्रम की बुद्धि होगी। ध्यान रखें पढ़े-लिखे लोग आपके शत्रु बन सकते हैं, इसलिए बेहतर रहेगा कि कार्यक्षेत्र में अपने उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। व्यापारियों के लिए भी साल बेहतरीन रहेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो अपनी उर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए प्रतियोगिता में बैठे सफलता की संभावना अधिक है। महिलाओं के लिए भी यह वर्ष बेहतरीन रहेगा किंतु ध्यान रहे आपकी कामयाबी से आपके अपने ही लोग ईर्ष्या करेंगे लगेंगे, जिससे मानसिक पीड़ा बढ़ सकती है लेकिन आप अपना ध्यान भटकने न दें क्योंकि,आपकी सफलता का ग्राफ 85 प्रतिशत से ऊपर रहेगा।
जनवरी- गोचर ग्रहों में बेहतरीन सुधार, ग्रहयोग यात्रा-देशाटन का लाभ कराएंगे, विषम परिस्थितियों से भी छुटकारा मिलेगा।
फरवरी- कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन, पद और गरिमा की वृद्धि तो होगी ही सोची समझी रणनीति भी कारगर रहेगी।
मार्च- सफलताओं का दौर चलता रहेगा, विद्यार्थी पर के लिए परीक्षा की दृष्टि से समय उत्तम, नए अनुबंध प्राप्ति के योग।
अप्रैल- उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे, चुनावसंबंधी कार्यों में कामयाबी, विवाहसंबंधी वार्ता सफल रहेगी, नौकरी में उन्न्नति।
मई- मानसिक तनाव के बावजूद कार्य-व्यापार का विस्तार, माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मित्रों-संबंधियों से सहयोग मिलेगा।
जून- कोर्ट कचहरी के मामले से बाहर निकलें तो बेहतर रहेगा, गुप्त शत्रुओं से बचें, यात्रा-देशाटन का लाभ, संतान प्राप्ति के योग।