- सिंह राशि पर शनि के राशि परिवर्तन ( 24 जनवरी 2020) का असर
24 जनवरी को शनि स्वयं की राशि में आ जाएंगे। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी चाल चलते हैं जिसकी वजह से लोगों के जीवन में शनि का प्रभाव काफी दिनों तक रहता है। शनि मकर राशि के स्वामी हैं। शनि 19 साल में सिर्फ एक बार अपनी राशि में आते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती का नया दौर शुरू होगा। शनि के राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों पर इसका क्या असर देखने को मिलेगा।
- साल 2020 में सिंह राशि पर शनि की साढ़ेसाती
24 जनवरी 2020 को होने जा रहे शनि गोचर से सिंह राशि वालों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। सिंह राशि पर न तो शनि की साढ़ेसाती लगेगी और न ही ढैय्या ।