फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र के उदय होने से मांगलिक कार्य फिर से आरंभ, इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव

Tue, 09 Jun 2020 11:18 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र मीन राशि में उच्च राशि के माने गए हैं जबकि कन्या राशि इनकी नीच संज्ञकराशि है।
31 मई को अस्त होने वाले महान ग्रह शुक्र 9 जून की आज शाम 7 बजकर 19 मिनट पर पूर्व दिशा में उदय हो रहे हैं। इनका उदय अथवा अस्त होना पृथ्वी वासियों के लिए सर्वाधिक महत्व रखता है विशेषकर के मांगलिक कार्यों में इनके उदय अस्त का विचार हर समय किया जाता है। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र मीन राशि में उच्च राशि के माने गए हैं जबकि कन्या राशि इनकी नीच संज्ञकराशि है। 

जन्मकुंडली में संतानोत्पत्ति, शिक्षा, गूढ़विद्या, विलासिता एवं सभी भौतिक पदार्थों के कारक शुक्र ही हैं। इनके उदय अस्त होने पर इनसे संबंधित वस्तुओं के क्रय-विक्रय पर भी प्रभाव पड़ता है। इनका उदय होना आपकी राशि के लिए कितना शुभ रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- आपकी राशि से धन भाव में शुक्र का उदय होना आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। परिवार में आपसी मेलजोल बढ़ेगा। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे और धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे किंतु, कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, विशेष करके दाहिनी आंख का भी ध्यान रखें।
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- अपनी ही राशि में शुक्र का उदय होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है अतः किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो तो अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी चुनाव से संबंधित कोई कार्य संपन्न करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। शासन सत्ता का सदुपयोग करें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से द्वादश भाव में शुक्र का गोचर विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक यह कराएगा। यात्राओं की अधिकता रहेगी फिर भी वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना से बचें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से लाभभाव में शुक्र उदय आपके लिए हर तरह से आय के स्रोत बढ़ाएगा। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से सहयोग बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। केंद्र अथवा राज्य सरकार से संबंधित कार्यो का निपटारा होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि दशम भाव में शुक्र उदय होना आपके भाग्य उदय होने जैसा है इस अवधि के मध्य क्षेत्र आवेदन नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की दृष्टि से समय अच्छा है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विदेशी कंपनियों में आवेदन करना अच्छे परिणाम दायक रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से भाग्य भाव में शुक्र का उदय होना धर्म के मामलों में रुचि बढ़ाएगा। समाज के प्रति जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे और खर्च भी करेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा संतान संबंधी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। अपने सौम्य स्वभाव के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे।
 

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से अष्टम भाव में स्वग्रही शुक्र का उदय गोचर प्रतापी बनाएगा। आपकी सफलता से आपके अपने ही लोग ईर्ष्या महसूस करेंगे और आप को नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसीलिए कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें और झगड़े विवाद से दूर रहें। शुक्र आपको प्रतापी भी बनाएंगे जिससे कारण आपकी प्रभुता और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से सप्तम भाव में शुक्र का अपने ही घर में बैठना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों से कार्य निकलवाना हो तो बेहतर समय। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।   नए कार्य व्यापार आरंभ करने के योग। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और भी अनुकूल।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से शत्रुभाव में शुक्र का गोचर गुप्त शत्रुओं की वृद्धि करेगा विशेष करके पढ़े लिखे लोग आपके शत्रु बनेंगे इसलिए अति स्वार्थी मित्रों से सावधान रहें। प्रयास करें कि इस अवधि के मध्य कर्ज का लेन-देन न करना पड़े। ननिहाल पक्ष से सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन का भी पूर्ण आनंद मिलेगा। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का शिकार हो सकते हैं सावधान रहें।
 

11 of 13
राशि
मकर राशि- पंचम भाव में शुक्र का उदय होना शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता दिलाएगा। विशेषकर के विद्यार्थियों के लिए यह समय वरदान की तरह है इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। नौकरी में पदोन्नति एवं मान सम्मान की वृद्धि होगी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल। प्रेम विवाह के भी संयोग।
 

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर मकान वाहन के क्रय संबंधित परेशानियों को दूर करेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, दान पुण्य भी करेंगे। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा उच्चाधिकारियों से संबंध बनाए रखें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से पराक्रम भाव में शुक्र का उदय होना आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार के बड़े सदस्य अथवा भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक ना करें। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यात्रा देशाटन के अच्छे संयोग बनेंगे, विदेश यात्रा के भी योग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें