फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

09 जून राशिफल: इन पांच राशि वालों के लिए भारी है मंगलवार का दिन, रहना होगा सावधान

Tue, 09 Jun 2020 07:42 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, June 09, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 09 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में नतीजे तो अच्छे मिलेंगे लेकिन आपकी चिंताएं अधिक रहेंगी क्योंकि आप पर काम का बोझ रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां भी आपका इंतजार कर रही हैं। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको मित्रों से बातचीत करके मन हल्का करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा लेकिन किसी काम को लेकर हद से ज्यादा अधीरता आपको परेशान करेगी और इससे कामों में विलंब भी होगा। आपकी इनकम अधिक होगी। खर्चों में कमी आएगी। विदेश जाने के योग बन सकते हैं, प्रयास जारी रखें। विदेश से कोई अच्छी खबर भी आ सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन हो या दांपत्य जीवन, आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में मन कम लगेगा।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप थकावट महसूस करेंगे। व्यापारी लोगों को बहुत अच्छा लाभ होगा और समाज के किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मेल मुलाकात या बात करने का मौका मिलेगा। ससुराल में किसी की सेहत बिगड़ने से चिंता बढ़ेगी। खर्चे अधिक होंगे लेकिन इनकम भी अच्छी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में आज कुछ बेहतर देखने को मिलेगा और आर्थिक तौर पर भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी और कोई नया जरिया भी आपको मिल सकता है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव की सुगबुगाहट के बीच आपसी संबंध मजबूत बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को भी आज बहुत अच्छे नतीजे हाथ लगेंगे ।काम के सिलसिले में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और भाग्य का सितारा बुलंद होने से आपकी मेहनत भी जमकर लोगों के सामने आएगी और आपको पहचान मिलेगी। जो लोग आपके विरोधी थे, वे सभी आपके सामने टिकेंगे नहीं और आपकी भलाई में ही अपनी भलाई समझने लगेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में प्रेम बना रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन मध्यम तौर पर फलदायक रहेगा। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। व्यापार के दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहने वाला है ।आपको अच्छी सफलता हाथ लगेगी। परिवार में तनाव का सामना करना पड़ेगा और काम के सिलसिले में आपको कुछ जरूरी मीटिंग करनी पड़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बुखार से परेशान हो सकते हैं। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान की सेहत का ध्यान रखें।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। परिवार का माहौल भी काफी परेशानी जनक रहेगा और परिवार के किसी बुजुर्ग की, खास तौर पर आपकी मां जी की तबीयत बिगड़ सकती है। आपको भी छाती में दर्द या फेफड़ों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। कमर में दर्द भी संभव है। यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के व्यवहार के कारण तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिनमान ज्यादा अच्छा नहीं है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप आज खुद की कार्यकुशलता को परखेंगे और इसके लिए कई कामों में एक साथ हाथ डाल देंगे, जिससे बाद में पछताना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। बेवजह किसी से लड़ाई झगड़ा मोल ना लें क्योंकि इससे आपका नुकसान होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी बात खुलकर कहने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और व्यापारी लोगों को आज लाभ होने की अच्छी संभावना रहेगी।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा और आपको कई बातों पर ध्यान देना होगा। मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस करेंगे और यह तनाव सेहत पर भी असर डालेगा। अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें क्योंकि यह भी आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों में एकजुटता रहेगी। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को दिक्कतें पेश आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को लेकर कुछ समस्याएं सामने आएंगी।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत में कुछ सुधार होगा। परिवार को मान सम्मान मिलेगा और परिवार में किसी के हाथ कोई बहुत बड़ी उपलब्धि लग सकती है। आज का दिन सोशल मीडिया पर खूब बिताएंगे। कोई नया गैजेट खरीदने का मन हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरी करने वालों को अपने काम पर ध्यान देना होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आज का दिन सेहत को लेकर कुछ कमजोर रहेगा। आपका मानसिक तनाव भी बढ़ेगा और शारीरिक रूप से भी कोई दिक्कत हो सकती है। इनकम सामान्य रहेगी लेकिन खर्चे बहुत अधिक रहेंगे और किसी की सेहत को लेकर भी पैसों का खर्चा सामने आएगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। आपको अपनी कुछ छुपी हुई बातें उन्हें बतानी चाहिए ताकि उनका आप पर विश्वास जम सके। दांपत्य जीवन जीने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा और जीवन साथी आपके काम में मदद करेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिमाग में कुछ अच्छे विचार आएंगे, जो आपके व्यापार और आपकी निजी जिंदगी के लिए बहुत अच्छे होंगे। नौकरी में मन कम लगेगा लेकिन फिर भी अपना काम अच्छे से करेंगे। अधिकारियों से बहस बाजी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। परिवार के छोटों से प्रेम बढ़ेगा। किसी नए व्यक्ति से आपकी दोस्ती हो सकती है। खुद पर भरोसा रखें। सेहत अच्छी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें