Venus Transit in Taurus 2025: जून का अंत ज्योतिष दृष्टि से खास होने वाला है, क्योंकि भोग विलास के कारक शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। वह 29 जून को दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर मेष से अपनी यात्रा को विराम देते हुए वृषभ में गोचर करेंगे। संयोग की बात यह है कि यह शुक्र की अपनी राशि है। ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्र एक राशि में 23 दिन तक रहते हैं और उसके बाद ही राशि परिवर्तन करते हैं। लेकिन वह जब भी वृषभ में आते हैं, तो मालव्य राजयोग बनता है। यह योग जातकों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि, कला कौशल में निखार और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के योग बनाता है। इस दौरान कुछ राशि वालों पर शुक्र की विशेष कृपा भी बरसती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।