फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: शुक्र का अपनी राशि वृषभ में प्रवेश, जानिए किन- किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Thu, 29 Apr 2021 05:03 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह शुक्र मेष राशि की यात्रा समाप्त करके 4 मई को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 28 मई की रात्रि 11 बजकर 57 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र के शुभ प्रभाव के परिणामस्वरुप आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामले संपन्न होंगे। पैतृक संपत्ति के लाभ के भी योग। भाषा शैली मधुर तथा व्यवहार उत्तम कोटि का रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाईं आंख की बीमारी से बचें। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
अपनी स्वयं की राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य-व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। सरकारी टेंडर भी हासिल करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से बारहवें हानि भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए अच्छे फल ही प्रदान करेंगे क्योंकि अकेले ये ही ऐसे ग्रह हैं जो जन्मकुंडली के इस भाव में बैठे या गोचर करते हुए उत्तम फल देते हैं। घूमने फिरने एवं विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय करने पर अधिक खर्च होगा। विदेश यात्रा एवं विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास रहेगा। बारहवें भाव में शुक्र आय और व्यय दोनों बराबर करायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परिवार के सदस्यों संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से अच्छे फल ही प्रदान करेंगे। आय के साधन बढ़ेगें। बड़े भाइयों से सहयोग की उम्मीद। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार में भी उन्नति होगी इसलिए निर्णय लेने में विलंब न करें। अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दें। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से दशम भाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्य-व्यापार में अच्छी उन्नति देंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े अन्य मामले भी हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए तो यह समय वरदान की तरह है। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए शुक्र भाग्योन्नति तो कराएंगे ही धर्म एवं अध्यात्म के प्रति भी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों एवं अनाथालय आदि में दान पुण्य भी करेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को तबतक गोपनीय रखें जबतक कि उसे पूर्ण न कर लें। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक खर्च होगा। अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु कामयाब नहीं होंगे।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। व्यापारियों के लिए तो समय और अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह का सरकारी टेंडर भी हासिल करना चाह रहे हों  तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता प्राप्ति के योग किंतु, रोमांस के मामलों में समय नष्ट न करें।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से छठे भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं की भी अधिकता रहेगी और वै आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। लेन-देन के मामलों में अधिक सावधान रहें क्योंकि इस समय किसी को भी दिया गया अधिक धन समय पर वापस नहीं मिलेगा। कष्ट कारक यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। आय में कुछ अड़चनें आएंगी।
 

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए शुक्र शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता दिलाएंगे। संतान संबंधित चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन परिणाम वाला रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकारी संस्थाओं में सर्विस के लिए भी आवेदन करने से अधिक सफल रहने के योग।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। अपने सौम्य स्वभाव एवं उदार व्यक्तित्व के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। भाई-बहनों के बीच आपसी तालमेल भी  बढ़ेगा फिर भी परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। साहस एवं  पराक्रम की वृद्धि होगी। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेश यात्रा के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी सफल रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें