फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र का मंगल के घर में होगा गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और भरपूर मौके

Sun, 20 Apr 2025 05:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मई माह के अंत में सुख और वैभव के कारक ग्रह मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र का मेष राशि में गोचर - फोटो : Freepik
Venus Transit  2025: ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य,मान-सम्मान और प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र शुभ रहते हैं उनके जीवन में कभी भी सुख, संपन्नता और धन की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे में जब-जब शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। आपको बता हैं दें शुक्र इस समय गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में हैं और मई माह के अंत में मेष राशि प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन करते ही इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र का मेष राशि में गोचर करने से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होकर मई के अंत में आपके दसवें भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली का दसवां भाव कारोबार-करियर का होता होता है ऐसे में शुक्र का इस भाव में गोचर होने से सिंह राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आने वाला दिन अच्छा साबित होगा। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हे नौकरी मिलने की संभावना है। आपकी इनकम में इजाफा हो सकता है। वहीं व्यापार में शुक्र के गोचर से अच्छे लाभ के संकेत हैं। मुनाफा अच्छा और जबरदस्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी संग तालमेल अच्छा रहेगा। संचित धन में इजाफा होगा। 

Weekly Horoscope 21 to 27 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव पहले और आठवें भाव के स्वामी होकर यह आपके सातवें भाव में गोचर करने वाले हैं। कुंडली का सातवां भाव साझेदारी और जीवनसाथी का होता है। ऐसे में जो लोग किसी कारोबार में साझेदार हैं उनको नए और अच्छे अवसर मिल सकता है। अपने बिजनेस पार्टनर संग बेहतर रिश्ता रह सकता है। वहीं जीवनसाथी संग अच्छा संबंध देखने को मिलेगा। 

Navpancham Rajyog 2025: गुरु और राहु की अद्भुत युति से इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता

विज्ञापन

4 of 4
राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर यह आपके लग्न भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सुख और भोगविलास के साधनों में आपको सुखों की प्राप्ति होगी। जो काम बहुत समय से अटके हुए उनके पूरे होने की संभावना है। आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। लंबे समय तक जो काम अटके हुए थे वह अब पूरे होंगे।  

Guru Gochar 2025: गुरु का मिथुन राशि में गोचर, 14 मई के बाद इन पांच राशि वालों को जबरदस्त लाभ




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें