फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में कर्क राशि में शुक्र का प्रवेश इन आठ राशि वालों के लिए बनेगा समस्या, हो जाएं सावधान

Thu, 27 Aug 2020 06:19 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र का कर्क राशि में गोचर 2020 - फोटो : Pixabay
शुक्र का कर्क राशि में गोचर 1 सितंबर को होगा। इस राशि में शुक्र 28 सितंबर तक स्थित रहेगा। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का फल बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगा। अन्य राशियों पर भी इसका विपरीत असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि
शुक्र का गोचर आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। यह आपको मानसिक अशांति दे सकता है और यह आप के सुखों में भी कमी ला सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें अन्यथा धनहानि की संभावना रहेगी। व्यापार के प्रति इनका गोचर अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। मकान वाहन के क्रय का योग बनेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता कुछ रुकावट के बाद संपन्न होगी। कर्म भाव पर शुभ दृष्टि के प्रभाव स्वरूप कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नए लोगों से मेलजोल भी बढेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ राशि
आपके साहस में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। हालांकि घर में परिजनों से आपकी बहसबाजी हो सकती है। शुक्र की भाग्य भाव पर दृष्टि के फलस्वरूप धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए प्रयास करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा का आवेदन करना भी सफल रहेगा।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि
आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मकान वाहन से संबंधित क्रय का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों का प्रभाव बढ़ सकता है इसलिए झगड़े विवाद से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। कुछ ऐसा करेंगे जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि
आपका मन थोड़ा बेचैन रहेगा। मन में किसी चीज़ को लेकर चिंता का भाव देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। आपकी सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी और कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि
शुक्र का गोचर आपके खर्चों को बढ़ाएगा। इस दौरान आप महंगी वस्तुओं को खरीदेंगे। सेहत की दृष्टि से भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर अपनी दाहिनी आंख का ध्यान रखें। अत्यधिक यात्रा के कारण थकान का भी अनुभव करेंगे। इनकी शत्रु भाव पर दृष्टि के फलस्वरुप आपके गुप्त शत्रु बढ़ेंगे किंतु कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। ननिहाल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। बैंक या किसी साहूकार से उधार न लें। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि
आपको आर्थिक लाभ तो होगा परंतु परिजनों से विवाद बढ़ने की भी संभावना है। किसी प्रकार के व्यापार को शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा बहुत दिनों का दिया गया धन वापस आने की उम्मीद। इनकी पंचमभाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। नए प्रेम प्रसंग बन सकते हैं। हालांकि इसमें सावधानी बरतना भी लाजमी होगा।

8 of 13
rashi
तुला राशि
कर्म भाव में शुक्र गोचर आपको कामयाबी दिलाएगा। नौकरी में पदोन्नति एवं प्रभाव वृद्धि तो होगी स्थान परिवर्तन के भी योग बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें। चुनाव संबंधी कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। इनकी शुभ दृष्टि चतुर्थ भाव पर पड़ने के फलस्वरूप मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग तथा भौतिक सुखों की वृद्धि के भी योग।

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि
इस अवधि में आपको विदेशी मामलों से जुड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों के साथ सर्विस आदि का अनुबंध भी हासिल वरना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना भी सफल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इनकी पराक्रम भाव पर दृष्टि के फलस्वरूप आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा।

10 of 13
rashi
धनु राशि
यह गोचर आपकी सेहत पर विपरीत असर डाल सकता है। विशेषकर हृदय और पेट संबंधी तंत्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। यही योग आपको मान सम्मान भी दिलाएगा। आपके विरोधी नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें, बेहतर रहेगा कि काम निपटाने और सीधे घर आए। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग एवं उधार दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। धनभाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं।

11 of 13
rashi
मकर राशि
यह गोचर आपके दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट ला सकता है किंतु शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। व्यापारियों के लिए यह योग और भी उत्तम रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार से जुड़े प्रतिष्ठानों में सर्विस आदि का आवेदन करना अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना भी बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा विदेशी वीजा के लिए भी आवेदन करना सफल रहेगा। लग्न भाव पर इनकी शुभ दृष्टि के प्रभाव स्वरूप सम्मान में वृद्धि होगी आपके निर्णयों की भी सराहना होगी।

12 of 13
rashi
कुंभ राशि
आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। आपके अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे और कुछ न कुछ षड्यंत्र आपके खिलाफ करते रहेंगे सावधान रहें। अपने और माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। इनकी व्यय भाव पर दृष्टि के परिणाम स्वरूप विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा, कष्टकर यात्रा के भी योग। विदेशी कंपनियों एवं विदेश में रह रहे मित्रों से लाभ की उम्मीद।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि
शिक्षा के क्षेत्र में आप कामयाब होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में मनमुटाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। नव दंपति को संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग के साथ-साथ संतान संबंधी किसी भी चिंता से मुक्ति मिलेगी। शुक्र के लाभ भाव पर दृष्टि के फलस्वरूप आय के साधन बढ़ेंगे। थोड़ी मेहनत करने पर भी लाभ की अधिक उम्मीद कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें