फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit : 12 मार्च से मेष राशि में शुक्र का गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका क्या होगा प्रभाव

Sat, 04 Mar 2023 04:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
भोग और विलास के कारक ग्रह शुक्र 12 मार्च अपनी उच्च राशि मीन से निकलकर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। मंगल और शुक्र सदैव विपरीत आचरण करते हैं। एक तरफ मंगल युद्ध में सेना का जिम्मा संभालते हैं वहीं शुक्र स्त्री और भोग विलास का प्रतीक है। मेष राशि में शुक्र का स्वभाव थोड़ा उग्र हो जाता है और व्यक्ति खुलकर भोग विलास करने वाला बन जाता है। शुक्र के इस गोचर का इसलिए भी महत्व है क्योंकि मेष राशि में पहले से राहु विराजमान हैं। ऐसे में भोग और काम की इच्छा में वृद्धि होगी। आइए समझते हैं कि 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा ?
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। अब शुक्र का गोचर उनके लग्न से ही होने जा रहा है जहां पहले से राहु विराजमान हैं। इस समय शुक्र का यह गोचर मेष राशि के लिए उन्नति के द्वार खोलने वाला होगा। आपकी वाणी पहले से बेहतर होगी और आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इस समय आप अपने और परिवार के ऊपर दिल खोलकर खर्च करने वाले होंगे। शुक्र के इस गोचर से आपको कोई नया प्रेम प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकता है। इस समय आप अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्नेश और छठे भाव के स्वामी होते हैं। अब उनका गोचर बारहवें भाव में होगा जहां राहु विराजमान है। इस युति के कारण आपको अपने जीवन में कुछ अनावश्यक खर्चे दिखाई पड़ सकते हैं। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर आपको यूरिन इन्फेक्शन है तो इस समय बेहद संभलकर चलना होगा। आपको इस समय यह सलाह दी जाती है कि किसी भी स्त्री के साथ कोई अनैतिक संबंध नहीं बनाए वरना आपको कानूनी पचड़े का सामना करना पड़ सकता है। यह समय महिला जातकों के लिए भी शुभ नहीं है और उन्हें माहवारी से जुड़ी समस्या आ सकती है। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके एकादश भाव यानी की लाभ भाव से होगा। शुक्र के इस गोचर से आपको आर्थिक लाभ के साथ साथ सम्मान भी प्राप्त होगा। इस समय आप अपनी किसी महिला मित्र की मदद से किसी कार्य को पूर्ण करेंगे। आपके भाई बहन भी इस समय आपका पूरा साथ देंगे। अगर आप किसी को कोई प्रेम प्रस्ताव देना चाह रहे है तो समय अनुकूल है। शेयर मार्किट में काम कर रहे जातकों को इस समय अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। अब शुक्र का गोचर आपके दशम भाव से होने वाला है। इस शुक्र राहु की युति से राजनीति से जुड़े जातक अच्छी सफलता प्राप्त करने वाले होंगे। इस समय जो महिलाएं अपना खुद का काम शुरू करना चाहती है उन्हें सहयोग प्राप्त होने के योग बने हुए है। कार्यस्थल पर आप सबके फेवरिट बने रहने वाले हैं। किसी महिला सहकर्मी के प्रति आपका लगाव प्रेम में बदल सकता है। इस समय आपके परिवार में किसी बड़े मांगलिक कार्य का आयोजन आपके द्वारा करवाया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दशम भाव के स्वामी होते हैं। अब शुक्र का गोचर आपके नवम भाव से होगा। इस गोचर के फलस्वरूप आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। इस समय आपको लम्बी दूरी की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस समय महिला जातकों को उनके कारोबार के मामले में सफलता हासिल होती हुई दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होकर आपके अष्टम भाव में ही गोचर करने वाले हैं। इस भाव में शुक्र और राहु की युति किसी भी लिहाज से अनुकूल नहीं कही जा सकती है। इस समय वैवाहिक जीवन में तनाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन से आपको बचना होगा। इस समय आपको गुप्त रोग या पाइल्स जैसी बीमारी से सावधान रहना होगा। अपने खानपान पर पर आपको काबू करना होगा। आपको अपनी यौन इच्छा पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पत्नी या किसी पराई स्त्री के साथ जोर जबरदस्ती नहीं करें। 

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्न और आठवें भाव के स्वामी हैं और अब उनका गोचर पत्नी के घर यानी की सप्तम भाव से होगा। आपके इस भाव में पहले से राहु है और ऐसे में राहु शुक्र की यह युति काम इच्छा में वृद्धि करेगी। इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ शारीरिक सुख का आनंद लेंगे, हालांकि आपको इस समय सलाह दी जाती है कि किसी और स्त्री के पीछे ना जाए वरना आपकी बदनामी हो सकती है। शुक्र की लग्न पर दृष्टि से सेहत भी बढ़िया होगी और इस समय आपके अटके काम भी पूरे होंगे। 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब उनका गोचर आपके छठे भाव से होगा। इस भाव में शुभ ग्रह शुक्र का गोचर आपके लिए कष्ट का कारक बन सकता है। इस गोचर काल में स्त्री की सेहत पर धन खर्च होगा। इस दौरान आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी आपको इस समय सावधान रहना होगा। मधुमेह के रोगी समय समय डॉक्टर से परामर्श लेते रहें। कामकाज के सिलसिले में आपको लम्बी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी स्त्री के साथ कोई नया काम शुरू नहीं करें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव से होगा। इस भाव इस भाव में शुक्र का गोचर आपकी इच्छाएं पूरी करने वाला होगा। इस समय प्रेम से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। किसी स्त्री के सहयोग से व्यापार में कोई बड़ी डील सामने आ सकती है। अगर आप विवाहित है तो इस समय भरपूर रोमांस आपके जीवन में होगा। इस समय आपको अपने परिवार की तरफ से कोई आर्थिक मदद भी मिल सकती है। संतान पक्ष से संबंध अच्छे होंगे।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र पांचवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव से होगा। इस भाव में राहु शुक्र की युति अच्छे परिणाम देने वाली होगी। इस गोचर के दौरान आप घर की सुख सुविधाओं पर अच्छा खर्च करेंगे और मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। आपको अपनी मां के आशीर्वाद से इस समय धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यस्थल पर सब लोग आपका सम्मान करने वाले होंगे। शुक्र देव की कृपा से आपको काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा का मौका भी मिल सकता है। 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुम्भ राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र राजयोग कारक होते हैं क्योंकि शुक्र चौथे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। अब शुक्र का गोचर आपके तीसरे भाव से होगा और इस भाव में राहु शुक्र की युति होगी। यह गोचर आपके मनोरथ सिद्ध करने वाला होगा। इस समय आपको यात्राओं से लाभ होगा वही अभिनय और लेखन से जुड़े जातक अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे। इस समय आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा वही किसी धार्मिक यात्रा पर अपने गुरु के साथ जा सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपको आध्यात्म की किताबे पढ़ना अच्छा लगेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर आपके दूसरे भाव से होगा। इस भाव में राहु शुक्र की युति आपको धन से जुड़े मामले में परेशान कर सकती है। आपका धन व्यर्थ के मामलों में खर्च हो सकता है। इस समय आपको परिवार में कलह से बचकर रहना होगा। किसी स्त्री के कारण व्यर्थ वाद विवाद में पड़ने की सम्भावना दिखाई दे रही है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी आवश्यकता है। मधुमेह के रोगी नियमित रूप से डॉक्टर से परामर्श लेते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें