फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2024: शुक्र करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को होगा धन लाभ और बनेंगे मालामाल

Tue, 05 Mar 2024 11:57 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष जगत के अनुसार विलासितापूर्ण जीवन देने वाले श्रेष्ठ ग्रह शुक्र 07 मार्च की सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 31 मार्च को शाम 04 बजकर 46 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। कुंभ राशि पर इनके गोचारकाल का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Mahashivratri 2024: शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 7 चीजें, नहीं मिलता पूजा का पूर्ण फल

विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समय वरदान की तरह है। अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। 

MahaShivratri 2024: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास है इस बार की महाशिवरात्रि, बन रहे कई दुर्लभ संयोग

विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र केंद्र और राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न करेंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान और वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी समय अनुकूल है। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव भाग्योन्नति तो करेगा ही करेगा धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल है। वीजा आदि के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभदायक सिद्ध होंगे। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी यहां तक कि, प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। सरकारी विभागों में भी किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। विवादित मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा का भी योग है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा विशेष करके विद्यार्थियों के लिए तो यह अवसर किसी वरदान से काम नहीं है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी ने अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव और अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों  तो अवसर उपयुक्त रहेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कारण से मानसिक तनाव भी रहेगा।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा ही रहेगा आपके स्वभाव में सौम्यता आएगी। ऊर्जाशक्ति की वृद्धि होगी। जो भी निर्णय लेंगे उसकी सामाजिक सराहना होगी। इस अवधि के मध्य चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा संबंधी कार्य भी सफल रहेगा। योजनाओं को कारगर बनाने के लिए गोपनीयता बरकरार रखें। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। इस अवधि के मध्य ट्रेडिंग के कार्यों से विशेष लाभ की संभावना रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके पेट संबंधी विकार और दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी सुधार आएगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव किसी वरदान से कम नहीं है। कोई भी बढ़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी ग्रह स्थितियों बेहद अनुकूल रहेगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं तथा घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना हो अथवा किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो हर तरह से सफलता की संभावना बनी हुई है। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव घूमने फिरने पर अधिक खर्च करेगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या और प्रेम आदि रोगों से सावधान रहना पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। विदेशी मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अधिक व्यय पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें