फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए करें ये आसान उपाय, बढ़ेगा आकर्षण और मिलेगा सुख-सौभाग्य

Thu, 21 May 2026 04:27 PM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Venus Strong Remedies: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ सरल उपायों को श्रद्धा और नियमितता के साथ करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, सौंदर्य, आकर्षण और सकारात्मकता बढ़ने लगती है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
Venus Strong Remedies - फोटो : अमर उजाला
Venus Strong Remedies: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं और प्रेम का कारक माना जाता है। उनका प्रभाव व्यक्ति की सुंदरता को बढ़ाने से लेकर कला-कौशल में निखार लाता है। बता दें, नवग्रहों में शुक्रदेव को बेहद शुभ माना जाता है। कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति को धनवान, ऐश्वर्य जीवन, प्रेम और लग्जरी लाइफ प्रदान करती हैं। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में होता है, उन्हें रिश्तों में तनाव, आर्थिक परेशानियां, वैवाहिक जीवन में असंतुलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कुछ आसान उपायों को अपनाकर शुक्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। आइए इन्हें जानते हैं
Adhik Mass 2026: अधिक मास में करें शालिग्राम और तुलसी की आराधना, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
विज्ञापन

2 of 5
Venus Strong Remedies - फोटो : अमर उजाला
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन चावल का दान करना चाहिए। इसके अलावा आप दूध, दही और सफेद वस्त्र भी दान कर सकते हैं।
  • शुक्रवार के दिन आप घी और चीनी का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख-संपन्नता बढ़ने लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
Venus Strong Remedies - फोटो : इंस्टाग्राम
  • कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भेंट करें। यह लाभकारी माना जाता है। इससे प्रेम जीवन भी सुखमय बनता है।
  • चांदी का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन चांदी का सिक्का दान करने या अपने पास रखने से शुक्र का शुभ प्रभाव मजबूत हो सकता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इससे मानसिक शांति भी आती हैं।

Wedding Invitation Rules: शादी के पहले 5 कार्ड इन देवी-देवताओं को करें अर्पित, जानें इसके पीछे की वजह

4 of 5
Venus Strong Remedies - फोटो : adobe stock
यदि कुंडली में शुक्र की स्थिति शुभ हो, तो ज्योतिषीय सलाह के अनुसार चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण करना भी लाभकारी माना जाता है। इससे मानसिक शांति, प्रेम जीवन सुखमय और धन-धान्य बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Venus Strong Remedies - फोटो : adobe stock
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इत्र, सुगंध और साफ-सफाई भी शुक्र ग्रह को मजबूत करने में सहायक होती हैं। मान्यता है कि, नियमित रूप से अच्छे इत्र का प्रयोग शुक्र की सकारात्मकता को बढ़ा सकता है। इसके अलावा नियम के साथ लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना भी करें।
  • ज्योतिषियों की मानें, तो प्रतिदिन श्रद्धा के साथ शुक्र के बीज मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः या ॐ शुं शुक्राय नमः का 108 बार जाप करें। इससे शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

Sawan 2026: इस साल कब शुरू होगा सावन 2026 ? जानें कितने होंगे सोमवार और कैसे करें पूजा

Nirjala Ekadashi Vrat 2026: कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी का व्रत ? जानें तिथि से लेकर व्रत पारण तक की जानकारी


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें