Surya Gochar 2026 Rashifal: ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और बेहतर नेतृत्व क्षमता का कारक माना गया है। उनका कुंडली में मजबूत प्रभाव सफलता-सम्मान से लेकर पिता के साथ रिश्ता मजबूत करता है। यही नहीं सूर्य का गोचर भी कुछ राशियों के सरकारी कार्यों में गति और करियर में तरक्की के मार्ग लेकर आता है। मान्यता है कि, सूर्य एक माह बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर 12 राशियों के जीवन पर होता है। वर्तमान में वह मित्र की राशि वृषभ में विराजामन हैं। लेकिन15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य देव वृषभ से निकलकर बुध की राशि मिथुन में अपना स्थान लेंगे। मिथुन बुध के स्वामित्व की राशि है, जिन्हें बुद्धि, संवाद, और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य का बुध के घर प्रवेश करना कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।