फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: शुक्र का मेष राशि में उदय होने से किन-किन राशियों के लिए शुरू हो जाएगा अच्छा समय

Thu, 15 Apr 2021 11:45 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
venus planet
शुभ कार्यों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान ग्रह शुक्र 18 अप्रैल की रात्रि 11 बजकर 08 मिनट पर मेष राशि में गोचर करते हुए पश्चिम दिशा में उदय हो रहे हैं। इनके उदय के साथ ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश आदि सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। पृथ्वी पर छाई महामारी के संकट में भी कमी आनी आरंभ हो जाएगी। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। जिन जातकों की जन्म कुंडलियों में ये केंद्र अथवा त्रिकोण में गोचर कर रहे हैं उनके लिए तो ये शुभ संकेत है किंतु जिनके लिए ये अशुभ भाव में विद्यमान हैं उनके लिए फल बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इनके उदय होने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि-
आपकी राशि में शुक्र के उदय होने के परिणामस्वरूप आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार तथा पड़ोसियों से भी संबंध मधुर रहेंगे। शादी विवाह से संबंधित चल रही वार्ता सफल होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और ससुराल पक्ष का भी सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो समय और अनुकूल हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि-
राशि स्वामी शुक्र का बारहवें हानि भाव में उदय होना आपके लिए इसलिए अच्छा रहेगा क्योंकि इस भाव के लिए ये शुभ योग कारक ग्रह गए हैं जिसके फलस्वरूप विलासितापूर्ण वस्तुओं का क्रय करेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मकान वाहन के क्रय से संबंधित संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि-
राशि से लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का उदय होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। आय का साधन बढ़ेगा किंतु खर्च की भी अधिकता रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों को शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहाँ तक कि प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में उदय हुए शुक्र आपके लिए शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग प्रदान कराएंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। संभ्रांत लोगों तथा नेताओं से भी संबंध मधुर बनेंगे। व्यापारियों के लिए तो ग्रह-गोचर और भी अच्छा रहेगा। किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना हो या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतर है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विलासितापूर्ण वस्तुओं का भी सुख मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि-
राशि से भाग्य भाव में उदय हुए शुक्र का फल काफी मिलाजुला रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठानों में भी दान-पुण्य करेंगे तथा तीर्थ यात्रा का भी सुअवसर मिलेगा। कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि-
राशि से अष्टम भाव में उदय हुए शुक्र मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील करना होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को भी आपस में सुलझायें। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आपके लिए किसी पुरस्कार अथवा सम्मान की भी घोषणा हो सकती है । योजनाओं तथा रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे । इस अवधि के मध्य पैतृक संपत्ति  का सौदा करने से बचें और लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें।

8 of 13
राशि
तुला राशि-
राशि से सप्तमभाव में उदय हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए शीर्ष अधिकारियों तथा शासन सत्ता का पूर्ण लाभ उठाएं । दैनिक व्यापारियों के लिए तो ग्रह-गोचर और भी अनुकूल रहेगा । विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है । मान-सम्मान की वृद्धि होगी । दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी । शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में उदय हुए शुक्र के प्रभावस्वरूप आपको हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने होंगे। गुप्त शत्रु बनेंगे भी और स्वतः नष्ट भी होंगे । विरोधी भी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। झगड़े-विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। 

10 of 13
राशि
धनु राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में उदय हुए शुक्र का आपके लिए हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए तो ये प्रतियोगिता में तो सफलता दिलागें ही संतान संबंधी चली आ रही चिंता भी दूर होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में भी पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में उदय हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। सरकारी विभागों में भी सर्विस के लिए आवेदन करने से सफलता की संभावना अधिक रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी निर्णय अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि-
राशि से तीसरे पराक्रम भाव में उदय हुए शुक्र के शुभफलस्वरूप आपके स्वभाव में और अधिक सौम्यता आएगी। अपने उदार व्यक्तित्व के चलते कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। साहस-पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सामाजिक संस्थाओं में भी बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किये गए प्रयास सफल होने के योग।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में उदय हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए काफी मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। मित्रों तथा पड़ोसियों से मधुर संबंध बनाए रखें। अपनी योजनाओं को तबतक गोपनीय रखें जबतक कि उसे पूर्ण न कर लें। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद । कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहरी सुलझाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें