ज्योतिष में सिंह और केतु की युति इस समय है जो 01 अगस्त तक रहेगी, जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा धन लाभ और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
सिंह राशि में शुक्र केतु की युति
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं और इस दौरान दूसरे ग्रहों के साथ युति भी करते हैं जिससे कई तरह के योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें दो ग्रहों की युति इस समय बनी हुई है। शुक्र इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं और केतु देव पहले से ही सिंह राशि में मौजूद हैं जिसके चलते सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति बनी हुई है। यह युति बीते 4 जुलाई 2026 से बनी हुई जो 01 अगस्त तक बनी रहेगी। ज्योतिष में शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधा, धन, वैभव, लग्जरी जीवन, सौंदर्य और विलासिता आदि के कारक ग्रह हैं, वहीं केतु विरक्ति, वैराग्य, आध्यात्म और बदलाव के कारक ग्रह हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र-केतु की युति 01 अगस्त तक किन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
2 of 4
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सिंह राशि में शुक्र और केतु की युति होने से इस समय वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो रहा है और आने वाले दिनों में भी बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को 01 अगस्त को नौकरी के संबंध में कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। धन लाभ के बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। जो लोग नौकरी के अलावा कुछ और करना चाह रहे हैं उनको अच्छा लाभ होता हुआ बन रहा है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
3 of 4
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति बहुत ही कारगर और लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थितियां आने वाले दिनों में और भी अच्छी होगी। धन लाभ के बेहतर और अच्छे अवसर आने वाले कुछ दिनों में मिलेगा। इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद और लाभ आपको मिलेगा। अधूरे काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। आप अपना धन कुछ भौतिक सुख-सुविधाओं और लग्जरी चीजों पर खर्च करेंगे। दोस्तों और सगे-संबंधियों संग बेहतर रिश्ता होगा। आपकी आय में जबरदस्त इजाफा और धन लाभ अवसर मिलेंगे। लवलाइफ और प्रेम जीवन में कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र-केतु की युति सिंह राशि में होने से 01 अगस्त तक कुछ अच्छे और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कुछ अच्छे और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहेगी। धन प्राप्ति के अवसरों में आने वाले दिन में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाओं का फायदा मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।