ग्रहों में प्रमुख स्थान रखने वाले महान ग्रह शुक्र 18 जून को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। अपनी राशि में प्रवेश करते हुए ये पृथ्वी वासियों के लिए अधिक कल्याणप्रद रहेंगे। विलासिता पूर्ण जीवन प्रदान करने वाले शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी होते हैं, जबकि मीन राशि इनकी उच्चराशि तथा कन्या राशि नीच संज्ञक राशि होती है। जिन जातकों की जन्मकुंडली में ये शुभभाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए तो बेहतरीन सफलतादायक रहेंगे और अशुभ भाव में गोचर करते हुए भी उतने नुकसानदेय नहीं रहेंगे। सभी राशियों के लिए इनका बृषभ राशि में प्रेवश कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करेंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग। विवाह संबंधी वार्ता पूर्ण होगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का शुभ प्रभाव किसी वरदान से कम नहीं है जो कार्य आरंभ करना चाहें जिस तरह से करना चाहें तो कर सकते हैं किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अति अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी सफल रहेंगे।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के सुखद एवं अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। विलासितापूर्ण वस्तुओं तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जाना चाह रहे हों या विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हों वह तो सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अति अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
Leo
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से सफलता दायक रहेंगे। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो या विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। मकान अथवा वाहन क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन
7 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि प्रदान करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने ईष्ट का दर्शन भी करना चाहेंगे तो वह भी पूर्ण हो सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें।
8 of 13
Virgo
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव का सामना करवा सकते हैं इसीलिए इस इस अवधि में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। षड्यंत्रकारी लोग आपके पीछे पड़ सकते हैं और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। इन सबके बावजूद आपके लिए किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की घोषणा हो सकती है।
9 of 13
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अति शुभफल कारक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी। शीर्ष अधिकारियों से संबंध और मजबूत होगा। भावनाओं में बहकर लिया निर्णय लेना नुकसान देय रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। दूसरे देशों के लिए वीजा आदिका आवेदन करना सफल रहेगा।
10 of 13
Sagittarius
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे और आपके खिलाफ षड्यंत्र करते रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट से संबंधित मामले बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा विदेश यात्रा के योग।
11 of 13
Capricorn
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अपनी कार्यकुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण पा लेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
12 of 13
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए शुक्र अच्छे फल ही प्रदान करेंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल बेहतर रहेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग।
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित फल प्रदान करेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घूमने फिरने तथा तीर्थाटन पर अधिक खर्च होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। छोटे भाइयों से संबंध बिगड़ने न दें।