फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trigrahi Yog in Pisces: मीन राशि में बनेगा दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन राशियों को रखना होगा फूंक-फूंक कर कदम

Fri, 02 May 2025 11:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trigrahi Yog in Pisces: 8 मई को  शनि, राहु और शुक्र मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। तना ही नहीं मीन राशि में चार बड़े ग्रह शनि, राहु, शुक्र और बुध एक साथ मौजूद रहकर चतुर्ग्रही योग भी बनाएंगे। इसके अलावा शनि-राहु की जोड़ी पिशाच योग भी बनाएगी। 
विज्ञापन
1 of 5
मीन राशि में त्रिग्रही योग - फोटो : adobe stock
Trigrahi Yog in Pisces: ग्रहों की चाल जब किसी एक ही राशि में एकत्रित होती है तो उसका असर सिर्फ आसमान तक सीमित नहीं रहता।  वो हमारे जीवन, सोच, और फैसलों पर भी सीधा असर डालता है। 8 मई को  शनि, राहु और शुक्र मिलकर त्रिग्रही योग बनाएंगे। 

Surya Gochar: सूर्य करेंगे अपने ही नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

इतना ही नहीं मीन राशि में चार बड़े ग्रह शनि, राहु, शुक्र और बुध  एक साथ मौजूद रहकर चतुर्ग्रही योग भी बनाएंगे। इसके अलावा  शनि-राहु की जोड़ी पिशाच योग भी बनाएगी। ये योग हमारे मन, रिश्तों और फैसलों पर असर डाल सकते हैं । कई बार बिना किसी साफ वजह के बेचैनी महसूस हो सकती है या जरूरी काम अटक सकते हैं। कुछ लोगों को रिश्तों में उलझन होगी, तो कुछ को करियर या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ये जानना ज़रूरी है कि इस खास ग्रह संयोग का किन राशियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा और किसे सतर्क रहने की जरूरत है।

May Month Numerology Prediction: सभी 9 मुलांकों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, जानें अंक ज्योतिष राशिफल से

विज्ञापन

2 of 5
मीन राशि में त्रिग्रही योग - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
8 मई को मीन राशि में बनने वाले त्रिग्रही योग का असर मिथुन राशि वालों के आर्थिक क्षेत्र पर गहरा पड़ सकता है। इस समय शनि, राहु और शुक्र की युति आपके खर्चों में अचानक वृद्धि ला सकती है। निवेश करते समय या किसी से उधार लेते-देते वक्त बहुत सावधानी बरतें, क्योंकि धन अटकने या धोखे की संभावना बन सकती है। किसी से भी भावनात्मक झांसे में आकर आर्थिक वादा न करें। पैसों को लेकर चिंता बढ़ सकती है और इस दौरान कोई पुराना लेन-देन भी सिरदर्द बन सकता है। पारिवारिक खर्चों और ज़रूरतों के बीच संतुलन बनाए रखना ज़रूरी होगा।
विज्ञापन

3 of 5
मीन राशि में त्रिग्रही योग - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग पर्सनल लाइफ और आर्थिक दबाव लेकर आ सकता है। इस समय आप खुद को अपनों से थोड़ा कटता हुआ महसूस कर सकते हैं, या फिर रिश्तों में अनकही दूरियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में भ्रम और असमझदारी का माहौल बन सकता है। साथ ही आर्थिक रूप से यह समय चुनौतीपूर्ण है। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है या अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अटकाव और मानसिक अस्थिरता का अनुभव हो सकता है। सलाह है कि किसी भी फैसले को जल्दबाज़ी में न लें और भावनाओं की बजाय तर्क से काम लें।

4 of 5
मीन राशि में त्रिग्रही योग - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मीन राशि में बन रहा यह त्रिग्रही योग उतार-चढ़ाव और बदलाव का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में दबाव, टारगेट्स और बॉस की नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किया गया परिश्रम तुरंत रंग नहीं लाएगा, जिससे निराशा हो सकती है। कुछ लोगों को ट्रांसफर या नौकरी बदलने का विचार भी आ सकता है। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि यह समय आपको भविष्य के लिए अधिक मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि में ही यह त्रिग्रही योग बन रहा है, इसलिए सबसे गहरा प्रभाव इसी राशि वालों पर पड़ेगा। इस समय भाग्य साथ कम देगा, जिससे प्रयासों के बावजूद अपेक्षित फल नहीं मिल पाएंगे। मन में असंतोष रहेगा, और कई बार ऐसा लगेगा कि जैसे सब कुछ हाथ से निकल रहा है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें, थकान, अनिद्रा या पुरानी बीमारी उभर सकती है। आर्थिक रूप से भी यह समय दबावपूर्ण है, कर्ज लेने की ज़रूरत पड़ सकती है या कोई पुराना कर्ज चिंता का कारण बन सकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान, प्रार्थना या कोई आध्यात्मिक साधना सहारा बन सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें