फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zodiac Signs by Name: कैसे पता करें क्या है आपकी राशि ? यहां जानें सबसे आसान तरीका

Fri, 02 May 2025 11:12 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां मौजूद है, जिनमें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
1 of 6
Zodiac Signs by Name - फोटो : freepik
Zodiac Signs by Name: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशियों का विशेष महत्व होता है। राशि चक्र में 12 राशियां होती हैं और इन सभी के अपने-अपने विशेष लक्षण और गुण होते हैं, जिसके आधार पर जातक के भाग्य और व्यक्तित्व का निर्धारण होता है। इन सभी को नियंत्रित करने के लिए नवग्रहों का उल्लेख भी किया गया है। ये सभी ग्रह अपने विशेष प्रभाव और दर्जे के लिए जाने जाते हैं। जैसे सूर्य को ग्रहों का राजा और चंद्रमा को माता का कहा जाता है, वहीं मंगल सभी ग्रहों के सेनापति है। इस दौरान बुध को राजकुमार और गुरु-शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। शनि न्याय के देवता है, जो कर्म के आधार पर फल प्रदान करते हैं। वहीं ज्योतिष में राहु-केतु का छाया ग्रह कहा जाता है। इन सभी ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को करियर में सफलता-असफलता, लाभ-हानि और फायदा-नुकसान होता रहता है। इसलिए अपनी राशि के ग्रह की स्थिति मजबूत और उसकी कृपा पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। परंतु कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें अपनी राशि के बारे में पता नहीं होता है। ऐसे में आप अपने नाम के अनुसार अपनी राशि का पता लगा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Zodiac Signs by Name - फोटो : freepik
नाम के पहले अक्षर के अनुसार जानें राशि 
  • मेष  - अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले
  • वृषभ -  उ, ए, ई, औ, द, दी, वो
  • मिथुन- के, को, क, घ, छ, ह, ड
  • कर्क- ह, हे, हो, डा, ही, डो
विज्ञापन

3 of 6
Zodiac Signs by Name - फोटो : adobe stock
  • सिंह - म, मे, मी, टे, टा, टी
  • कन्या - प, ष, ण, पे, पो, प
  • तुला - रे, रो, रा, ता, ते, तू
  • वृश्चिक - लो, ने, नी, नू, या, यी

Vastu Tips For Money: यह छोटी सी आदत हो सकती है आपके आर्थिक संकट का कारण, क्या आप भी करते हैं यह गलती?

4 of 6
Zodiac Signs by Name - फोटो : freepik
  • धनु  - धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा
  • मकर  - जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो
  • कुंभ -    गे, गो, सा, सू, से, सो, द
  • मीन - दी, चा, ची, झ, दो, दू

नौकरी और प्रमोशन में इन ग्रहों की होती है खास भूमिका, बदलकर रख देते हैं भाग्य

विज्ञापन

5 of 6
Zodiac Signs by Name - फोटो : adobe
राशियों के स्वामी का नाम
  • मेष राशि-मंगल
  • वृषभ राशि-शुक्र ग्रह
  • मिथुन राशि-बुध
  • कर्क राशि-चंद्रमा
  • सिंह राशि-सूर्य

Navpancham Yog: गुरु और राहु की युति से बनेगा नवपंचम योग, इन 5 राशियों को मिलेगी अपार समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Zodiac Signs by Name - फोटो : adobe stock
  • कन्या राशि-बुध
  • तुला राशि-शुक्र
  • वृश्चिक राशि-मंगल
  • धनु राशि-बृहस्पति
  • मकर राशि-शनि देव
  • कुम्भ राशि-शनि देव
  • मीन राशि-बृहस्पति
Vakri Shani : जुलाई माह में शनि चलेंगे वक्री चाल, इन राशि के जातकों को मिल सकता है धनलाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें