Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बेहद खास माना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ रह सकता है। बता दें कि इस दौरान तुला राशि में सूर्य, शुक्र और बुध विराजमान रहेंगे। इससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। साथ ही, सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग और सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन योगों के प्रभाव से कुछ राशि वालों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, कुछ जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ सकती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नामों को जानते हैं।