फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिग्रही योग: 6 नवंबर तक इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, नौकरी-निवेश और व्यापार में मिलेंगे शानदार परिणाम

Fri, 23 Oct 2026 12:13 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Trigrahi Yog In Tula Rashi 2026: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, तुला राशि में बन रहे त्रिग्रही योग का शुभ प्रभाव 6 नवंबर तक रहेगा। इस दौरान कुछ राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने, कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने और आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिल सकते हैं। 

 
विज्ञापन
1 of 4
Trigrahi Yog In Tula Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Trigrahi Yog In Tula Rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति और उनकी आपसी मित्रता को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि जब मित्र ग्रह एक साथ आते हैं, तो उनकी शुभ स्थिति का प्रभाव जातकों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है। साथ ही इसका खास असर जातकों को करियर-कारोबार में सफलता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करता है। वर्तमान में यह स्थिति तुला राशि में बनी हुई है, जहां सूर्य, बुध और शुक्र विराजमान है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 17 अक्तूबर से सूर्य तुला राशि में है, जिसके बाद से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। यह 6 नवंबर 2026 तक रहेगा। ऐसे में इन तीनों ग्रहों की युति का प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, जबकि बिजनेस करने वालों को नई योजनाओं से लाभ मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। ऐसे में किन राशियों को इससे लाभ होगा, आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Trigrahi Yog In Tula Rashi 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है। आपको करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इसके अलावा प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होगी। इस दौरान निवेश के लिए आपको कई बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। यह समय आपके लिए बदलाव लेकर आने वाला साबित होगा।
24 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, विदेश यात्रा से नई नौकरी तक के बनेंगे योग
विज्ञापन

3 of 4
Trigrahi Yog In Tula Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय विशेष रह सकता है, क्योंकि सूर्य, बुध और शुक्र की युति आपकी ही राशि में बन रही है। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आने की संभावनाएं हैं। सभी क्षेत्रों में आपका सम्मान बढ़ने की संभावनाएं हैं। व्यापार करने वालों को नए संपर्कों के माध्यम से लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में भी तालमेल बेहतर रहने की उम्मीद है। 
शनि की सीधी चाल से इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, नौकरी-बिजनेस से लेकर परीक्षा तक मिलेंगे अच्छे परिणाम
विज्ञापन

4 of 4
Trigrahi Yog In Tula Rashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी यह अवधि कई मामलों में सकारात्मक रह सकती है। सभी लोगों से आपका संपर्क शानदार रहेगा। नौकरी में नई संभावनाएं बन सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, कोई बड़ी सफलता बिजनेस में आपको हासिल होगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावनाएं हैं।

शुक्रादित्य योग से इन राशि वालों को मिलेगा सुख, नवंबर तक चमकेगा भाग्य और होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें